फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cameras missing from traffic policemen's uniforms

Ambala News: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वर्दी से कैमरे गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cameras missing from traffic policemen's uniforms
अंबाला-जगाधरी हाईवे ​स्थित गीता गोपाल चौक पर ट्रैफिक पुलिस बिना वर्दी पर लगे कैमरों के वाहनों क
अंबाला। ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों की वर्दियों पर लगी तीसरी आंख गायब हो गई है। सालों पहले विभाग की तरफ से नियमों को तोड़ने और चालान के दौरान पुलिस से अभद्र व्यवहार करने वालों पर नजर रखने वाले के लिए यह कैमरे दिए थे।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले जिलाभर के करीब 34 कैमरे कंडम घोषित कर विभाग में जमा करवा दिए थे। बैटरी खराब थी तो किसी में तकनीकी खराबी आई थी। इसकी एवज में नए कैमरे मिलने की बात कहीं गई थी। अभी तक यह नए कैमरे ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों को नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

बिना कैमरे चालान, पहले था आचार संहिता का रोड़ा

ऐसे में बिना कैमरों के ही मुलाजिमों को हाईवे और मुख्य चौक-चौराहों पर चालान काटने पड़ रहे हैं। पहले आचार संहिता का रोडा डला था, वो भी हटने के बाद अभी तक इसकी खरीद नहीं हुई। दरअसल, यह कैमरे ट्रैफिक पुलिस को काम को आसान करने के लिए लगाए गए थे, जिससे कि नियम तोड़ने वाले पुलिस मुलाजिमों से किसी तरह की बहस या फिर धौंस न दिखा सके। अक्सर देखा जाता था कि किसी भी वाहन चालक का चालान करते थे तो वो ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों से ही उलझ जाता था। इस स्थिति में मुलाजिमों के पास अपने बचाव का कोई चारा नहीं होता था। कोई नियम तोड़ता था तो वो वीडियो फुटेज मौके पर रिकॉर्ड हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

पुराने कैमरों में तकनीकी खराबी आने के कारण वह चल नहीं रहे थे। ऐसे करीब 34 कैमरों को मुख्यालय में जमा करवा दिया गया था। यह कैमरे चालान की कार्रवाई के दौरान काफी फायदेमंद साबित होते हैं। नए के लिए डिमांड भेज दी गई है। जल्द ही उनके आने की उम्मीद है।
जोगिंद्र, ट्रैफिक पुलिस प्रभारी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed