फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Businessman accused MDM company of grabbing lakhs of rupees

Ambala News: एमडीएम कंपनी पर कारोबारी ने लगाए लाखों रुपये हड़पने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Businessman accused MDM company of grabbing lakhs of rupees
अंबाला। एक फर्म मालिक के साथ करीब 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप एमडीएम टेलिवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर और सीईओ समेत अन्य कर्मचारियों पर लगे हैं। कैंट थाना पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर मनीष मित्तल, आशोक कुमार सहानी, सिल्का सिलोनी, सीईओ प्रदीप्तो गांगौली और पुष्पक गांगौली के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि भिवानी सहित दूसरे शहरों में भी इस कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में निकलसन रोड निवासी केदार नाथ सन्स के मालिक रजत अग्रवाल ने बताया कि उसकी कैंट में प्रोप्रिएटोरशिप फर्म है। उनके पास अलग-अलग कंपनी की डिस्ट्रब्यूटर व सीएंडएफ एजेंसी है। रियलमी नाम के मोबाइल की डिस्ट्रीब्यूटर व सप्लाई का काम करती है। जिसके डायरेक्टर मनीष मित्तल, सिल्का सिलोनी व अन्य लोग हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि एमडीएम कंपनी के सीईओ प्रदीप्तो गांगौली है। वह नियमित तौर पर कंपनी को एडवांस में रियलमी मोबाइल की सप्लाई के लिए पैसे भेजते थे। इसके अलावा कंपनी की तरफ उनका क्रेडिट, नोट कमीशन का पैसा रहता था। कंपनी के पास उनका 20 लाख, 85 हजार रुपये थे। इसके अलावा कंपनी ने उनके लगभग एक लाख रुपये सेल आउट स्कीम, तीन लाख रुपये स्टोर सिक्योरिटी, 15 हजार रुपये टीडीएस डिपॉजिट व तीन लाख रुपये 6 माह के एफओएस सैलरी स्पोर्ट देने थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस तरह करीब 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी ऑर्डर के बावजूद माल नहीं भेज रही थी। उसने कंपनी को सब डिस्ट्ररब्यूटरशिप छोड़ने व बकाया पेमेंट करने को कहा लेकिन कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया। जब उसने कंपनी के उच्च अधिकारियों से बात की तो जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने जानबूझ कर उसके साथ धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed