फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bus for skull redemption after every 15 minutes

Ambala News: कपाल मोचन के लिए हर 15 मिनट के बाद बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bus for skull redemption after every 15 minutes

विज्ञापन
अंबाला। हर 15 मिनट के अंतराल के बाद कपाल मोचन मेले के लिए अंबाला छावनी बस अड्डे से बस मिलेगी। ये मेला 23 से 27 नवंबर तक रहेगा। ऐसी तैयारी अंबाला डिपो ने की है। बाकायदा इसके लिए ड्यूटी रोस्टर भी तैयार किया है, जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
श्रद्धालुओं की मदद के लिए 20 से अधिक कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी है, जो अलग-अलग शिफ्टों में बस अड्डे पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं की परेशानी का समाधान करते हुए उनका मार्गदर्शन करेंगे। हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो ने लगभग 50 बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसमें से कुछ बसें अंबाला सिटी, कैंट, नाराणगढ़, शहजादपुर और बराड़ा से भी सीधा मेला स्थल तक चलेंगी।
विज्ञापन

दो लाख श्रद्धालु के पहुंचने की उम्मीद
पिछले वर्ष अंबाला छावनी बस अड्डे से लगभग सवा लाख श्रद्धालुओं ने रोडवेज बसों में सफर किया था। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व उत्तराखंड से आए श्रद्धालु शामिल थे, लेकिन इस बार उम्मीद जताई गई है कि लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालु छावनी बस अड्डे पर पहुंचेंगे। उनकी मदद के लिए सहायता बूथ भी बस अड्डे पर स्थापित किया जाएगा। वहीं बुजुर्गाें, महिलाओं और बच्चों को भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कपाल मोचन मेले को लेकर तैयारी कर ली है। 50 से अधिक बसों का संचालन मेले के लिए किया जाएगा। कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ अतिरिक्त बसों को छावनी बस अड्डे पर भी खड़ा किया जाएगा, जिससे कि भीड़ बढ़ते ही तुरंत इनका संचालन किया जा सके।
अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed