फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   buring train, fire in bathinda ambala train coach at ambala railway station

अंबालाः रेलवे यार्ड में खड़ी बठिंडा-अंबाला गाड़ी के जनरल कोच में लगी आग, 5 लाख का नुकसान

Tue, 29 Oct 2019 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Oct 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
buring train, fire in bathinda ambala train coach at ambala railway station
कोच में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
रेलवे यार्ड में खड़ी बठिंडा-अंबाला गाड़ी के जनरल कोच में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना रेलवे स्टेशन पर आग की तरह फैल गई। आनन-फानन में अधिकारियों ने जिस डिब्बे में आग लगी उसे दूसरे डिब्बों से अलग कर दिया। इस तरह अधिकारियों और कर्मचारियों की सूझबूझ से दूसरे कोच को आग से बचा लिया गया। हालांकि जिस कोच में आग लगी थी उससे रेलवे को करीब 4-5 लाख रुपये की चपत लगी है। दूसरी तरफ रेलवे ने इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर वाशिंग के लिए खड़ी भठिंडा-अंबाला पैसेंजर में 27 अक्तूबर को शाम करीब सवा चार बजे आग लग गई। आगजनी के समय ट्रेन के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद थी। जैसे ही आग लगी तो रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आगजनी का कारण शार्ट सर्किट है। लेकिन सवाल यह है कि खड़ी गाड़ी में शार्ट सर्किट कैसे हुआ?
विज्ञापन


इसी की पड़ताल के लिए रेलवे ने डीईई, डीएमई, एडीएफओ और असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर आरपीएफ की चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी इस मामले में 10 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। गौरतलब है कि भठिंडा-अंबाला पैसेंजर रोजाना 5 बजकर 50 मिनट पर भठिंडा से चलती है और इसके अंबाला पहुंचने का समय रात 11 बजकर 10 मिनट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे यार्ड में खड़ी गाड़ी के कोच में आगजनी के कारणों की पड़ताल के लिए हमने चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी 10 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। आगजनी में
करीब 4-5 लाख रुपये का नुकसान आंका जा रहा है।
- पंकज गुप्ता, एडीआरएम।

गाड़ी के सभी कोच बंद थे। वहां पर उस समय कोई नहीं था। इसलिए आगजनी शार्ट-सर्किट से ही मानी जा रही है।
- राम बच्चन, एसएचओ जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed