फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Buniyad Kendra: Transport allowance worth crores released for students

बुनियाद केंद्र : विद्यार्थियों के लिए करोड़ों का परिवहन भत्ता जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Buniyad Kendra: Transport allowance worth crores released for students
अंबाला सिटी। प्रदेशभर में बुनियाद केंद्रों पर पढ़ रहे विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग परिवहन भत्ता देगा। यह भत्ता पिछले कुछ माह से अटका हुआ था। अब विभाग ने सभी जिलों को परिवहन भत्ता देने के लिए बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अब यह बजट शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों के बैंक खाते में डाला जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों के लिए करीब दो करोड़ 64 लाख का बजट जारी किया गया है। प्रत्येक जिले को करीब 12 लाख का बजट मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं, अंबाला जिला की बात करें तो यहां पांच बुनियाद केंद्र चल रहे हैं। इन बुनियाद केंद्र में राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन अंबाला शहर, राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल बराड़ा, राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल नारायणगढ़, राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल बराड़ा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट अंबाला छावनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई और नीट परीक्षा के लिए विद्यार्थी किए जा रहे तैयार

दरअसल, शिक्षा विभाग खंड स्तर के बाद जिला स्तर पर बुनियाद परीक्षा लेता है। इस परीक्षा के माध्यम से बुनियाद केंद्रों पर पढ़ने के लिए राजकीय स्कूलों से विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।
प्रत्येक केंद्र पर करीब 50 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इन विद्यार्थियों को 9वीं व 10वीं की पढ़ाई के साथ जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़ाई करवाई जाती है। कक्षा 11वीं में यह विद्यार्थी सुपर-100 परीक्षा देते हैं।
इस परीक्षा के माध्यम से जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए दो वर्ष विद्यार्थी तैयारी करते हैं। साथ ही विकल्प फाउंडेशन के नेतृत्व में इन विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाई भी करवाई जाती है। जिले से पहले भी कई विद्यार्थी बुनियाद और सुपर-100 परीक्षा के माध्यम से तैयारी कर आईआईटी और मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले चुके हैं। शिक्षा विभाग बुनियाद केंद्र पर पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थी को 4 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से परिवहन भत्ता देती है। अब इन विद्यार्थियों को यह भत्ता मिलेगा।

इन जिलों का मिलेगा बजट

शिक्षा विभाग की ओर से अंबाला, भिवानी, चरखी-दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह मेवात, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर को 12-12 लाख का बजट जारी किया गया है।


वर्जन

बुनियाद केंद्रों पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने परिवहन भत्ता जारी कर दिया है। अब यह बजट स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों के बैंक खाते में डाला जाएगा। उन विद्यार्थियों को यह भत्ता मिलेगा, जो विद्यार्थी बुनियाद केंद्रों पर नौंवी उत्तीर्ण कर चुके हैं और अब वह 10 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं।

पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed