{"_id":"60fc6c718ebc3eb2be204ca2","slug":"bullying-of-miscreants-in-indira-colony-attacked-after-entering-the-house-of-divyang-couple-after-firing-ambala-news-knl77634020","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा कॉलोनी में बदमाशों की दबंगई, फायरिंग के बाद दिव्यांग दंपती के घर में घुसकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा कॉलोनी में बदमाशों की दबंगई, फायरिंग के बाद दिव्यांग दंपती के घर में घुसकर हमला
विज्ञापन
Bullying of miscreants in Indira Colony, attacked after entering the house of Divyang couple after firing
- फोटो : Ambala
अंबाला। छावनी की इंदिरा कालोनी में शुक्रवार देर रात पिस्तौल व तेजधार हथियार लेकर पहुंचे दर्जनभर युवकों ने जमकर दहशत फैलाई। पुरानी रंजिश के चलते हमला करने के इरादे से आए आरोपियों ने पहले तो हवाई फायर कर कालोनी के लोगों को जगाया और दिव्यांग दंपती के घर में घुसकर जमकर पथराव किया। हवाई फायर व पथराव की पूरी वारदात इलाके में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई।
अचानक हुए हमले के बाद दिव्यांग दंपती ने पहले तो अपने दोनों बच्चों को सीढ़ियों के जरिये दूसरे के घर में भेजकर सुरक्षित किया और खुद अपने घर में बेड के पीछे छिपकर जान बचाई। जब स्थानीय लोगों ने हिम्मत करते हुए एकजुट होने के प्रयास किए तो हमलावर एक के बाद एक करीब दर्जनभर फायर करते हुए फरार हो गए। इस बीच पथराव में दिव्यांग महिला रंजीता आंख पर पत्थर लगने के कारण लहूलुहान हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गफलत में दिव्यांग के घर हमला किया
महिला रंजीता ने खुलासा करते हुए कहा कि दीना की मंडी निवासी आरोपियों की पड़ोसी युवक से रंजिश चल रही है। शुक्रवार देर रात को वह अपने दिव्यांग पति के संग ही छत पर सो रही थी। बच्चे व सास नीचे सो रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे शोर सुनने के बाद गली में झांका तो दर्जनभर युवक हथियारों से लैस दिखे। इस फर उसने पड़ोसी युवक को सचेत करने के लिए आवाज लगाई तो हमलावरों ने गफलत में उसके घर पर ही हमला कर दिया। हवाई फायर करने के बाद जमकर पथराव किया।
विज्ञापन
दिव्यांग दंपती के सामान सहित दो कारें क्षतिग्रस्त
हमले में दिव्यांग दंपती के घर के टीवी सहित पंखा आदि टूटने के साथ-साथ गली में खड़ी दो कारें भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इंदिरा कालोनी में जगह-जगह कांच व पत्थर बिखरे थे। सहमे लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जताया। लोगों का कहना था कि पुलिस की गश्त के बावजूद भी पथराव की वारदात होना बेहद चिंतनीय है।
शाम को पड़ोसी मोहित व हमलावरों में हुई थी बहस
पुलिस को दी शिकायत में घायल रंजीता ने बताया कि जिसके हाथ में पिस्तौलें थी, उनका नाम अतुल, सत्यम और दूसरे का नाम दिल्ली वाला था। उनके साथ अनिकेत, राजा सोनकर, अमन व रमन के साथ अन्य 10-12 लड़कों ने मिलकर घर पर हमला किया है। इन सभी की रंजिश हमारे पड़ोसी मोहित के साथ है और ये सभी आरोपी मोहित के साथ झगड़ा करने आये थे। इनका शुक्रवार शाम को झगड़ा हुआ था। पुलिस ने धारा 144, 149, 323, 452, 427, 285 आईपीसी व 25, 54, 57 आर्म्स एक्ट पर मामला दर्ज किया। बताया जाता है कि मोहित व हमलावरों पक्ष में लंबे समय से रंजिश चल रही है। पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है।

Bullying of miscreants in Indira Colony, attacked after entering the house of Divyang couple after firing- फोटो : Ambala