{"_id":"5e8cbd868ebc3e76951fd3e1","slug":"buffer-zone-ambala-on-corona-virus-ambala-news-knl27373246","type":"story","status":"publish","title_hn":"....महामारी केंद्र में जांच शुरू बफर जोन भी नहीं खतरे से खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
....महामारी केंद्र में जांच शुरू बफर जोन भी नहीं खतरे से खाली
विज्ञापन
कोरोना के कहर से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 54 टीमों ने मैदान संभाल लिया है। कोरोना केंद्र ( टिंबर मार्केट और 3 किलोमीटर का दायरा ) के अतिरिक्त बफर जोन भी खतरे से खाली नहीं है। अलबत्ता स्वास्थ्य विभाग की निगाहें आने वाले दो सप्ताह तक इस एरिया पर भी पूरी तरह से टिकी रहेंगी। इतना ही नहीं इस एरिया की निगरानी और जागरूकता के लिए मंगलवार को यहां भी 4 मोबाइल टीमों ने अपना मोर्चा संभाल लिया। अलबत्ता छावनी के 8 वार्ड के साथ-साथ शहर के बलदेव नगर और मोहड़ा तक का एरिया बफर जोन में आने से स्वास्थ्य विभाग की दिक्कतें फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। क्योंकि इसी जोन से कुल 4 पॉजिटिव केस सामने आ गए हैं जबकि एक की मौत भी इसी क्षेत्र से हुई है।
एक नहीं बल्कि तीन हैं महामारी केंद्र
अंबाला छावनी में केवल टिंबर मार्केट ही महामारी केंद्र नहीं है बल्कि शिवपुरी मस्जिद एरिया और टांगरी मस्जिद एरिया भी महामारी केंद्र में शामिल है। बता दें कि यही वो तीन केंद्र हैं जहां से दो जमातियों में कोरोना पाया गया था। इनके आठ किलोमीटर का एरिया भी बफर जोन में शामिल होगा। यदि इस बफर जोन में कोई केस मिलता है तो इसके बाद जहां से केस मिलेगा उसके 8 किलोमीटर का दायरा बफर जोन और वह एरिया महामारी केंद्र घोषित किया जाएगा।
कैसे करेंगी टीमें कार्य, क्या सभी घर होंगे कवर
प्रथम चरण में टिंबर मार्केट के दायरे में आने वाले 1600 घरों का डोर-टू-डोर सर्वे होगा। इसके बाद 1400 घरों में टीम दस्तक देकर एक-एक सदस्यों का रिकार्ड खंगालेंगी। क्या घर में कोई विदेश से तो नहीं आय, किसी को बुखार-खांसी या जुखाम तो नहीं है इत्यादि। यानि इन 3 हजार घरों में ही टीमें डोर टू डोर दस्तक देंगी। इसके अलावा महामारी केंद्र के 3 किलोमीटर दायरे में आने वाले 8 वार्डों की 2.27 लाख जनता की देखरेख और जागरूकता के लिए टीमें रोजाना हर एरिया को कवर करेंगी। यहां पर रोजाना स्वास्थ्य विभा की टीमें अपनी विभिन्न गतिविधियां कर लोगों को खतरे से जागरूक करते हुए बचाव के तरीके और संदिग्धों की पहचान भी करेगी लेकिन हर घर में जाकर रिकार्ड नहीं खंगाला जाएगा। इस दायरे में आने वाले किसी भी संदिग्ध मरीज के घर की हिस्ट्री जरूर ली जाएगी। यदि इन एरिया में किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो टीमें 28 तक ऐसे लोगों का ध्यान रखेंगी।
विज्ञापन
2 लाख मास्क भी खरीदे
इन एरिया में एक्टिवटी चलाने के लिए शुरूआती बजट भी तय कर दिया गया है जोकि करीब साढ़े 25 लाख रूपये है। हालांकि इसे जरूरत के हिसाब से बढ़ाया भी जा सकता है। इसके लिए 10 गाड़ियां हायर की गई हैं। पोस्टर व विज्ञापन इत्यादि पर करीब दो लाख रूपये खर्च होंगे। इसके अलावा करीब 2 लाख थ्री लेयर मास्क व एन-95 मास्क पर करीब 14 लाख, 7.50 लाख रुपये की पीपी किट लाखों रूपये के बायो हर्जड वेस्ट बैग इत्यादि इन गतिविधियों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए खरीदे गए हैं।