{"_id":"66aadd754a5396b242081605","slug":"brutal-murder-of-two-girls-in-valmiki-basti-ambala-news-c-36-1-amb1002-127238-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वाल्मीकि बस्ती में दो बच्चियों की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वाल्मीकि बस्ती में दो बच्चियों की निर्मम हत्या
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर की वाल्मीकि बस्ती में बुधवार को एक घर में दो बच्चियों की हत्या कर दी। परिजनों को बच्चियों के शव बेड पर मिले। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों बच्चियों के गले पर निशान थे और एक बच्ची के मुंह से खून निकल रहा था।
मौके पर पुलिस, सीआईए वन और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम पहुंच गई। इसके बाद एएसपी सृष्टि गुप्ता भी पहुंची और इस मामले की कई दृष्टिकोण से जांच शुरू कर दी। योगिता कक्षा तीन में तो अमायरा पहली कक्षा में थी। घटना के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल भेज दिया। एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुलिस को दो बच्चियों की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर छानबीन की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके साथ ही दो से तीन संदिग्धों से पूछताछ के लिए पकड़ा है।
सुबह एक व्यक्ति से हुआ था विवाद
वाल्मीकि बस्ती निवासी बच्चियों के दादा वेद प्रकाश ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ हलवाई का काम करते हैं। बुधवार को वे कांवडियों के साथ हरिद्वार जाने की तैयारी में थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके बेटे सोनू की पहचान का एक व्यक्ति घर आया और बेटा पर कर्ज की बात कहने लगा। इसके बाद गालीगलौज और हाथापाई हुई। इसके बाद पड़ोसियों ने बीचबचाव करते हुए झगड़ा शांत कराया। इस घटना के बाद वह युवक वहां से चला गया।
विज्ञापन
करीब आठ बजे वेद प्रकाश सोनू और पोते सौरभ के साथ काम के लिए निकल गया। वेद प्रकाश को याद आया कि उसका फोन घर पर ही छूट गया था। इसे लेने के लिए पोते सौरभ को घर भेजा। जब सौरभ घर पर पहुंचा तो उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला है और उसकी दोनों बहनें अमायरा (छह वर्षीय) और योगिता (11 वर्षीय) बेड पर बेसुध पड़ी हैं। इसके बाद उसने मां ज्योति को फोन कर पूरी घटना को बताया जोकि राम नगर में एक घर में काम करने गई थी। जब वह मौके पर पहुंची तो आसपड़ोस के लोग भी घर में जमा हो गए थे। इसी बीच पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पुलिस, सीआईए वन की टीम के अधिकारी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान एएसपी सृष्टि गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचीं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल भेजा।