{"_id":"602ec6478ebc3ee8f4298bdc","slug":"brother-murder-in-mulana-ambala-ambala-news-knl61504951","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे ने बड़े भाई की गर्दन पर कांच की बोतल मार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे ने बड़े भाई की गर्दन पर कांच की बोतल मार की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना टंगैल मार्ग पर बुधवार शाम को दो चचेरे भाइयों में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। छोटे भाई ने बड़े चचेरे भाई पर कांच की बोतल तोड़कर गर्दन पर दो वार कर दिए। हादसे में उसकी गर्दन की नस कट जाने के चलते मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई में जुट गई। मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक युवक अवतार के पिता धर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या करने वाले नाबालिग को पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया है और बाल सुधार गृह में भेज दिया। गमगीन माहौल मेंशव का अंतिम संस्कार हुआ।
आपसी कहासुनी से उपजा विवाद
मुलाना स्थित डेहा कॉलोनी निवासी मृतक के पिता धर्मा ने बताया कि उन का 21 वर्षीय पुत्र अवतार कबाड़ का काम करता था। बुधवार को भी उस का पुत्र अवतार कबाड़ बीनने टंगैल मार्ग स्थित कबाड़ी की दुकान पर था। इसी दौरान उस का चचेरा भाई भी वहां पहुंच गया। जिस के बाद वहां आपस में किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई जिस में चचेरे भाई ने उसके ऊपर बीयर की बोतल तोड़ उसकी गर्दन पर दो वार किए। परिजन लहूलुहान अवस्था में अवतार को लेकर एमएम अस्पताल मुलाना पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उस की नाजुक हालत को देखते हुए उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर पीजीआई के लिए निकले जहां रास्ते में ही गंभीर रूप से घायल अवतार ने दम तोड़ दिया।
गर्भवती पत्नी ताक रही थी राह
पति की हत्या के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अवतार की पत्नी गर्भवती है। मृतक के पास एक बच्चा है और कुछ समय में पत्नी की डिलीवरी भी होने वाली है। मृतक के परिजनों ने कहा कि उन का पुत्र अवतार कबाड़ बीनने गया हुआ था और शाम को आने का सब उस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शाम को खबर आई कि उस के ही चचेरे भाई ने ही उस पर जानलेवा हमला कर दिया है। जिस के बाद परिजन हादसा स्थल की और दौड़े और गंभीर रूप से घायल हुए अवतार को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन गर्दन की नस कट जाने से उसे बचाया नही जा सका।
विज्ञापन
अधिकतर समय एक साथ रहते थे दोनों
मृतक के पिता धर्मा के अनुसार उन का पुत्र अवतार और उनके भाई का लड़का दोनों ही कबाड़ बीनने का काम करते थे। और अक्सर दोनों साथ ही रहते थे। बुधवार को न जाने आपस में दोनों में ऐसी क्या बात हुई कि उन के चचेरे भाई के लड़के ने उस के पुत्र अवतार पर बीयर की बोतल तोड़ उस पर हमला कर दिया। मृतक धर्मा के पिता ने बताया कि पहले कभी भी झगड़ा नहीं हुआ।
मुलाना में कांच की बोतल से हमला कर जान से मारने का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस हमले में मुलाना के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। आरोपी नाबालिग है और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।
- सुखदेव सिंह, प्रभारी मुलाना