फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Brother is winning medals in boxing and sister in gymnastics

Ambala News: बॉक्सिंग में भाई तो जिम्नास्ट में बहन झटक रहे पदक

Thu, 27 Feb 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Brother is winning medals in boxing and sister in gymnastics
अंबाला। बॉक्सिंग में प्रिंस भट्ट और जिम्नास्टिक में बहन रुचि चि भट्ट दोनों ही अपने-अपने खेलों में पदक जीत रहे हैं। दोनों भाई-बहन के पास 26 पदक हैं। दोनों ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। ग्यारहवीं में पढ़ने वाले प्रिंस भट्ट 48 किलोभार वर्ग में खेलते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ओपन स्टेट में कांस्य पदक, एसजीएफआई स्कूल स्टेट में स्वर्ण पदक और जिलास्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। मौजूदा समय में वह यूथ नेशनल गेम की तैयारी में जुटे हैं । वहीं रूचि भट्ट के पास 23 पदक हैं। जिसमें 10 स्वर्ण, सात कांस्य और आठ रजत पदक शामिल हैं। रुचि बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। रुचि भट्ट ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी में बहन जिम्नास्टिक खेलती थी।
विज्ञापन

वह अब पैरा मिलिट्री फोर्स में दिल्ली में तैनात है। ऐसे में बहन को देखकर जिम्नास्टिक खेलना शुरू कर दिया। रुचि को अभी तक जिम्नास्टिक खेलते हुए 15 साल हो गए हैं। अब वह जीएमएन कालेज में बीए फाइनल वर्ष में पढ़ाई के साथ साथ जिम्नास्टिक का अभ्यास भी कर रही हैं। रुचि के अनुसार उसके पिता बच्ची राम भट्ट प्राइवेट नौकरी करते हैं और माता ममता गृहिणी हैं। रुचि के पास लगभग 23 पदक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुचि मेहनत से पहुंची राष्ट्रीय स्तर तक
प्रिंस भट्ट ने बताया कि छावनी के जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र हैं। पिछले पांच साल से वह बॉक्सिंग की तैयारी कर रहे हैं। प्रिंस के अनुसार वह 46 से लेकर 48 किलोभार वर्ग में प्रतिभाग करते हैं। उसने जिलास्तर पर एक स्वर्ण पदक जीता है। इसी तरह से झज्जर में आयोजित ओपन स्टेट 48 किलोभार वर्ग कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही 2024 में फरीदाबाद में आयोजित एसजीएफआई स्कूल स्टेट में स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भागीदारी रही। इस तरह से प्रिंस के पास दो स्वर्ण और एक रजत शामिल है। मौजूदा समय में वह पढा़ई के साथ साथ यूथ गेम्स की तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed