{"_id":"18ca5d25963563272fea5fbc14a8a272","slug":"broke-car-s-glass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों के टूटे शीशे, इलाके में मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारों के टूटे शीशे, इलाके में मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर क्षेत्र इलाके में बुधवार देर रात करीब बारह शरारती तत्वों ने डंडों व लोहे की रॉड लेकर जमकर उत्पात मचाया। उत्पातियों ने जहां कच्चा बाजार, कुम्हार मंडी व छपरबंद मोहल्ले में खड़ी आधा दर्जन कारों के शीशे तोड़ डाले वहीं बाइकों व दो मकानों में जमकर तोड़फोड़ कर डाली। इस घटना के चलते संबंधित क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इलाकावासी डर के चलते अपने घरों में दुबके हुए दिखाई दे रहे थे। उत्पातियों ने गाली गालौच कर मौके से फरार हो गए। इलाका पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी।
किशन व रवि ने बताया कि बुधवार देररात को वह अपने घर में सो रहे थे। तभी अचानक गली में शोर सुनाई दिया और जब बाहर निकले तो देखा तो नशे में धुत करीब बारह युवक जमकर उत्पात मचा रहे थे, वहीं सड़कों पर खड़ी कारों व बाइकों पर डंडे बरसा रहे थे। दूसरी ओर, जहां उत्पातियों ने एक मकान पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले, वहीं संबंधित क्षेत्र के दो मकानों में भी घुसकर मौजूदा घरेलू सामान तोड़ डाला। जब परिजनों ने बीचबचाव किया तो हमलावर हथियार लहराते हुए गाली गलौच कर वापस चले गए। इस संबंध में पीड़ित छपरबंद मोहल्ला निवासी बानो देवी ने पुलिस को शिकायत सौंप दी। पुलिस ने गुरुवार अलसुबह घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ आपराधिक धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
---
इस संबंध में पुलिस ने रामबाग रोड निवासी जसपाल उर्फ शानू को काबू कर लिया और अन्य युवकों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-जसपाल, एसएचओ, थाना कैंट