{"_id":"577d582f4f1c1be42f7f9e64","slug":"break-illegal-possession-by-jcb-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो पर शिकायत के बाद अवैध कब्जों पर चली जेसीबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो पर शिकायत के बाद अवैध कब्जों पर चली जेसीबी
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जे तोड़ती जेसीबी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जे को लेकर सीएम विंडो पर की गई शिकायत पर जागे नपा प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए बने कई ढांचों को ध्वस्त कर दिया। ड्यूटी मजिस्टेट सुमन कादियान की देखरेख में हुई कार्रवाई का हालांकि मकान मालिकों ने आंशिक विरोध भी दर्ज करवाया, लेकिन अधिकारियों द्वारा दिखाए गए कागजात के आगे चुप्पी साध गए।
बता दें कि सीएम विंडो पर एक व्यक्ति ने शिकायत दे आरोप लगाया था कि शहर के वार्ड नंबर 12 में एक पैलेस के सामने स्थित गैर मुमकिन रास्ते पर लोगों ने नाजायज तौर पर काबिज हो मकान बना लिए हैं। यही नहीं निजी संपत्ति में लाखों रुपये खर्च कर गली का निर्माण कर डाला। शिकायतकर्ता की इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग तथा नपा प्रशासन द्वारा निशानदेही के दौरान शिकायतकर्ता के आरोपों की पुष्टि हो गई। निशानदेही होने के बाद नपा प्रशासन ने रास्ते पर सरेआम काबिज लोगों को नोटिस देकर अपने नाजायज कब्जे स्वयं हटाने का आग्रह किया था लेकिन कब्जाधारियों ने कब्जा नहीं हटाया। आखिरकार बुधवार को भारी अमले व सुरक्षा बल के साथ मौका पर पहुंचे नपा प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्टेट बीडीपीओ शहजादपुर सुमन कादियान की देखरेख में रास्ते पर बने कई ढांचों को जेसीबी की सहायता से धवस्त कर दिया। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि सीएम विंडो से आई शिकायत के आधार पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रास्ते पर बने पुराने मकान शैड को हटा गया हैं।