{"_id":"27cfa76957c4f6cad37d407aba78358b","slug":"brawl-between-adhti-and-fruit-seller","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आढ़ती व चार फल विक्रेता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आढ़ती व चार फल विक्रेता घायल
अमर उजाला, अंबाला
Updated Fri, 16 May 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पुरानी सब्जी मंडी में आढ़ती और फल विक्रेताओं के बीच वीरवार को आम की खरीद-फरोख्त व पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया।
इस झगड़े में दो आढ़ती व चार फल विक्रेता घायल हो गए। इसके बाद सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने जमकर वबाल मचाया।आढ़ती पक्ष ने सब्जी विक्रेताओं पर तेजाब, तेजधार हत्यारों व रॉड से हमला का आरोप लगाया वही फल विक्रेताओं ने भी रॉड से हमले करने की शिकायत दी है। पुलिस सूचना के बाद मामले की जांच में जुटी है। दोनाें पक्ष घायल होने के कारण सिविल अस्पताल में दाखिल है।
घायल बंटी कुमार व नीरज ने बताया कि वे वीरवार सुबह पुरानी सब्जी मंडी में फल खरीदने गए थे। सुबह जब वह आम खरीदने के लिए जांच परख कर रहे थे तो इसी दौरान दो आढ़तियों ने उनके साथ पैसों के लिए अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान उन्होंने उनके एक साथी हरिओम को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। उनका आरोप है कि आढ़तियों ने उन पर रॉड से हमला किया।
हमले में बंटी, नीरज, हरिओम, सुकन घायल हुए है। वहीं आढ़ती बलदेव व कृष्णलाल का आरोप है कि हमलावर आम की खरीद कर रहे थे, लेकिन जब उन्होंने पिछले दिनों की सब्जी के पैसे मांगे तो फल विक्रेता उनके साथ कहासुनी करने लगे। उन्होंने दोनो पर तेजाब, रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना में उनकी टांग व सिर पर चोट आई है। आढ़तियों का आरोप है कि हमलावर युवक पहले 5-6 युवक लेकर आए थे लेकिन बाद में कुछ और युवकों ने अन्य युवकों के साथ उन पर हमला कर दिया। इससे उन्हें चोट आई हैं। हमले में घायल दोनो पक्षों के लोग सिविल अस्पताल में भरती है।