{"_id":"6a8dc703536f30546a097662","slug":"special-trains-to-run-for-two-days-on-raksha-bandhan-ambala-news-c-36-1-amb1001-168409-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रक्षाबंधन पर दो दिन के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रक्षाबंधन पर दो दिन के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे अंबाला मंंडल का कैंट रेलवे स्टेशन। रेलवे
अंबाला। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए रेलवे ने अंबाला छावनी, पानीपत और दिल्ली के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है ताकि बहनों को परेशानी का सामना न करना पड़े। ये अनारक्षित विशेष ट्रेनें 27 और 28 अगस्त को दौड़ेंगी।
ट्रेन संख्या 04406 अंबाला छावनी-पानीपत स्पेशल रात 8:10 बजे प्रस्थान करेगी और रात 10:45 बजे पानीपत जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन का बीच रास्ते ठहराव मोहड़ी, शाहबाद मारकंडा, ढोला माजरा, धीरपुर, धोडा खेड़ी, कुरुक्षेत्र जं., अमीन, नीलोखेड़ी, तारोरी, भैनी खुर्द, करनाल, बजीदा जटान, घरौंडा, कोहंड व बाबरपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
-- -- --
पानीपत-दिल्ली-अंबाला विशेष ट्रेन
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04404 पानीपत-दिल्ली जंक्शन सुबह 9:55 बजे चलकर दोपहर 1:10 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04403 दिल्ली-अंबाला कैंट दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और शाम 7:30 बजे अंबाला छावनी जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन का बीच रास्ते ठहराव मोहड़ी, शाहबाद मारकंडा, ढोला माजरा, धीरपुर, धोडा खेड़ी, कुरुक्षेत्र जं., अमीन, नीलोखेड़ी, ताराोरी, भैनी खुर्द, करनाल, बजीदा जटान, घरौंडा, कोहंड, बाबरपुर, दीवाना, समालखा, भोड़वाल माजरी, गनौर, राजलू गढ़ी, संदल कलां, सोनीपत, हरसां कलां,रथधाना, नरेला, होलंबी कलां, खेड़ा कलां, बादली, आदर्श नगर दिल्ली, दिल्ली आजादपुर व सब्जी मंडल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं रुकेगी।
विज्ञापन
-- -
कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी
ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और यात्री सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए रेलवे ने वाणिज्य विभाग सहित आरपीएफ को जिम्मेदारी सौंपी है। यात्रियों के मार्गदर्शन के अलावा पर्व के दौरान बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए भी टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा मंडल स्तर के अधिकारी भी स्टेशनों पर और ट्रेनों में औचक निरीक्षण भी जारी रखेंगे ताकि रेलवे की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधा का धरातल पर आकलन हो सके।
-- -
वर्जन
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए रेलवे ने दो अनारक्षित ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। यह ट्रेनें अंबाला से पानीपत और दिल्ली तक संचालित होंगी। दो दिवसीय इन विशेष ट्रेनों की जानकारी देने के लिए रेल कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल