फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Brahmin Mahakumbh on the 27th; preparations discussed.

Ambala News: ब्राह्मण महाकुंभ 27 को, तैयारी पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Brahmin Mahakumbh on the 27th; preparations discussed.
बैठक के बाद जानकारी देते राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी में राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 27 सितंबर को श्री दिगंबर जैन धर्मशाला में आयोजित होने वाले विशाल ब्राह्मण महाकुंभ की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा ने बताया कि महाकुंभ समाज की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनेगा। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारियों को प्रचार-प्रसार, आमंत्रण और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके लिए अंबाला व आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय सचिव अशोक शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्षा रुचि शर्मा, उपाध्यक्ष रीटा दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष फूलचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा और छावनी अध्यक्ष लखनपाल शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed