फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   'Boyfriend' turns out to arrested suspects in Army

‘आशिक’ निकला आर्मी क्षेत्र में पकड़ा गया संदिग्ध

Mon, 07 Oct 2013 04:48 PM IST
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Updated Mon, 07 Oct 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
'Boyfriend' turns out to arrested suspects in Army
अंबाला के के अति संवेदनशील इलाके में एयरफोर्स जवान की वर्दी पाकर संदिग्ध हालत में घूम रहा करनाल का युवक आशिक निकला। अपनी प्रेमिका और उसके पिता पर अपना झूठा प्रभाव दिखाने के लिए उसने नकली एयरफोर्स कर्मी बनने का खेल खेला। लेकिन हाई सिक्योरिटी जोन में एयरफोर्स के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


पहले घंटों एयरफोर्स और फिर पुलिस की पूछताछ के बाद इस युवक ने सारी बात खुलकर बता दी। उसके बाद एयरफोर्स और पुलिस ने पूरी तरह से तसदीक करके युवक के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह युवक करनाल के एक कालेज का मेडिकल संकाय का छात्र है।
विज्ञापन


इसलिए बना नकली एयरफोर्स अफसर
पूछताछ के बाद इस मेडिकल के छात्र ने एयरफोर्स और पुलिस अथारिटी को बताया कि दरअसल उसका करनाल की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने उस लड़की को खुद को एयरफोर्स में वारंट अफसर बताया था। उस लड़की ने यह बात अपने घर में बताई तो उस लड़के के पिता को यकीन नहीं हुआ कि  उसकी बेटी जिस युवक को पसंद करती है वह युवक एयरफोर्स में वारंट अफसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने बताया कि इसी वजह से उसने लड़की के पिता को बताया कि वह सचमुच एयरफोर्स अफसर है और अंबाला में तैनात है। यदि वह चाहें तो वे उससे अंबाला में आकर मिल सकते हैं। तयशुदा कार्यक्रम के तहत लड़की के पिता ने इस मेडिकल के युवक से अंबाला में मिलना तय किया। इसी वजह से ये युवक अंबाला आया।


उसके पास एयरफोर्स जवान की वर्दी थी, जो उसने पहनी। उसके पास वारंट अफसर का एक नकली पहचान पत्र था और अफसर के बैज उसने अंबाला से खरीदे। तैयारी के साथ जैसे ही वह अति संवेदनशील इलाके में घुसा, तो एयरफोर्स के हत्थे चढ़ गया।

अंबाला पुलिस के अनुसार संदिग्ध पकड़ा युवक जासूस नहीं है, बल्कि मेडिकल का स्टूडेंट है, लड़की से प्रेम प्रसंग की वजह से उसने ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed