{"_id":"6af221af4ce7f3922d0582fd","slug":"booking-for-the-martyrs-memorial-subject-to-a-fee-will-begin-soon-ambala-news-c-36-1-amb1002-172425-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहीद स्मारक की जल्द शुरू होगी शुल्क सहित बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहीद स्मारक की जल्द शुरू होगी शुल्क सहित बुकिंग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। अंबाला छावनी स्थित 1857 की आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 5 नवंबर को देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के लोकार्पण करने के बाद, शुरू की गई एक महीने की नि:शुल्क ऑनलाइन बुकिंग महज कुछ ही घंटों में फुल हो गई। इसे देखते हुए हरियाणा सरकार अब जल्द ही शहीद स्मारक की शुल्क सहित बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।
सोमवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए राज्य के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि स्मारक का दीदार करने के लिए रोजाना 500 लोगों के हिसाब से पूरे महीने के निशुल्क स्लॉट कुछ ही देर में बुक हो गए। विज ने कहा कि जनता का यह उत्साह दर्शाता है कि लोग हमारे अमर बलिदानियों के इतिहास को जानने के लिए कितने उत्सुक हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब नए सिरे से शुल्क के साथ ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू की जा रही है।
-- -- -- --
अंबाला छावनी से फूटी थी क्रांति की ज्वाला
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने ऐतिहासिक संदर्भों पर जोर देते हुए कहा कि 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कांग्रेस की स्थापना से करीब 28 वर्ष पूर्व लड़ा गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार यह सशस्त्र क्रांति अंबाला छावनी से ही आरंभ हुई थी, जिसने बाद में पूरे देश में विकराल रूप धारण कर लिया। इसी शौर्य और शहादत को नमन करने के लिए यह भव्य शहीद स्मारक तैयार किया गया है।