फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bone problems increasing due to decrease in vitamin D in women

Ambala News: महिलाओं में विटामिन डी घटने से बढ़ रही हड्डियों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bone problems increasing due to decrease in vitamin D in women
अंबाला सिटी। सोमवार को छुट्टी के बाद अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम ही देखने को मिली। इन दिनाें हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 200 से भी अधिक हो रही है। इन मरीजों में सबसे अधिक महिलाएं हैं। महिलाओं में हड्डियों से संबंधित परेशानियां अधिक बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण महिलाओं में घटता हुआ विटामिन डी और कैल्श्यिम का स्तर है। इसी कारण महिलाओं को कमर और घुटनों में दर्द की समस्याएं होती हैं। चिकित्सकों का कहना है कि महिलाएं लंबे समय तक आवश्यकता से अधिक काम करती हैं। इसके कारण भी यह परेशानी बढ़ती है।
विज्ञापन

कैल्श्यिम के लिए विटामिन डी जरूरी
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार बंसल ने बताया कि शरीर में कैल्श्यिम के अच्छी तरह कार्य करने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। दोनों के संतुलन से ही हड्डियों की मजबूती बनी रहती है। इन दिनों खान- पान में बदलाव के कारण विटामिन डी की कमी महिलाओं में बहुत अधिक देखने को मिल रही है। इसी कारण महिलाओं में हड्डियों से संबंधित समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ- साथ युवा पुरुषों में भी विटामिन डी की कमी देखने को मिलती है। इसके साथ ही अधिक समय तक एक ही जगह पर बैठने के कारण भी हाथों का सुन्न होना और कंधों में दर्द जैसी समस्याएं भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये करें उपाय
डॉ. विजय कुमार बंसल ने कहा कि महिलाओं को इस समस्या से निजात पाने के लिए सैर करनी चाहिए। इसके साथ ही जिन महिलाओं का वजन अपने शरीर की लंबाई के अनुपात में अधिक है। उन महिलाओं को अपना वजन घटाना चाहिए। इसी से महिलाओं को हड्डियों के दर्द में राहत मिलेगी। इसके अलावा कार्य भी सीमित समय तक ही करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed