{"_id":"ef2994b4cd449a80c193958ea1ad032d","slug":"board-exams-to-starts-tommorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाएं कल से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाएं कल से, तैयारियां पूरी
अंबाला
Updated Sun, 13 Oct 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश आहूजा ने कहा कि जिले में 15 अक्तूबर से 8 नवंबर तक आयोजित होने वाली हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकल रहित करवाने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
इसके लिए विशेष उडनदस्ता टीम का गठन किया गया है।
वे रविवार को पीकेआर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शहर में केंद्र अधीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान बच्चाें की भावनाओं का ध्यान रखने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्र के अंदर अनुशासन कायम रहे।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निपटारे का भी आश्वासन दिया। केंद्र अधीक्षकों ने बताया कि कई बार सुरक्षाकर्मी समय पर नही पहुंचते, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
इस अवसर पर बोर्ड की अधीक्षक ऊषा छिब्बर ने बताया कि अंबाला सब डिविजन में पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रश्न पत्र दिए जाएंगे और यहीं पर ही उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त की जाएंगी जबकि बराड़ा तथा नारायणगढ़ में यह कार्य एसडीएम कार्यालय से किया जाएगा।