फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Board Exams to starts tommorrow

बोर्ड परीक्षाएं कल से, तैयारियां पूरी

Sun, 13 Oct 2013 11:40 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sun, 13 Oct 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
Board Exams to starts tommorrow

विज्ञापन
अंबाला अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश आहूजा ने कहा कि जिले में 15 अक्तूबर से 8 नवंबर तक आयोजित होने वाली हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकल रहित करवाने के  पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

इसके लिए विशेष उडनदस्ता टीम का गठन किया गया है।

वे रविवार को पीकेआर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शहर में केंद्र अधीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान बच्चाें की भावनाओं का ध्यान रखने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्र के अंदर अनुशासन कायम रहे।
विज्ञापन


 इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निपटारे का भी आश्वासन दिया। केंद्र अधीक्षकों ने बताया कि कई बार सुरक्षाकर्मी समय पर नही पहुंचते, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बोर्ड की अधीक्षक ऊषा छिब्बर ने बताया कि अंबाला सब डिविजन में पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रश्न पत्र दिए जाएंगे और यहीं पर ही उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त की जाएंगी जबकि बराड़ा तथा नारायणगढ़ में यह कार्य एसडीएम कार्यालय से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed