फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP leader duped lakhs in the name of job by posing as Home Minister's OSD

Ambala News: गृहमंत्री का ओएसडी बता भाजपा नेता ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
BJP leader duped lakhs in the name of job by posing as Home Minister's OSD
अंबाला। छावनी में खुद को गृहमंत्री का ओएसडी बताकर भाजपा के महेश नगर मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुलाटी और उसके एक रिश्तेदार ने पिहोवा निवासी से लाखों रुपये ठग लिए। यह मामला गृहमंत्री अनिल विज के सामने आते ही उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने षड्यंत्र और धोखाधड़ी में केस दर्ज कर आरोपी आशीष गुलाटी को हिरासत में ले लिया। दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन


दरअसल पिहोवा निवासी मनीष गर्ग ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी जानकारी कुछ समय पहले लक्ष्य दत्ता नाम के व्यक्ति से हुई थी। लक्ष्य ने भाजपा के महेश नगर मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुलाटी से मिलाया। लक्ष्य आशीष गुलाटी के पिता की बुआ का बेटा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मुलाकात के दौरान आरोपी आशीष गुलाटी ने उसे बताया कि वह गृहमंत्री अनिल विज का ओएसडी है और पुलिस में पकड़ रखता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का पहले ही कुरुक्षेत्र की एक पार्टी से सवा करोड़ का विवाद चल रहा था इस मामले का समाधान करने के लिए आरोपी की तरफ से दो लाख रुपये की मांग की थी। आरोपी ने बताया कि कोई भी पुलिस विभाग का काम हो या नौकरी लगानी हो तो वह लगवा सकता है। इसके लिए पीड़ित को कहा कि वह लक्ष्य से केस और रुपये लाकर दे तो काम हो जाएगा। शिकायतकर्ता ने लक्ष्य से संपर्क किया और उसे दो मामलों की जानकारी दी। इसमें एक मामले में शिकायतकर्ता के रिश्तेदार को पुलिस विभाग में बहाल करना था तो दूसरे मामले में पुलिस विभाग में एक नियुक्ति करानी थी। इन दोनों कामों के एवज में 25 लाख रुपये की मांग की गई, जो कि शिकायतकर्ता ने दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब कुछ दिन तक काम नहीं हुआ तो शिकायतकर्ता गृहमंत्री विज के पास मामले में पेश हो गया। जहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विज ने तत्काल पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद अंबाला सदर पुलिस सुबह भाजपा के महेश नगर मंडल के उपाध्यक्ष आशीष गुलाटी को उसके घर से पकड़ लाई। बहरहाल पुलिस ने मामले में लक्ष्य दत्ता और आशीष गुलाटी के खिलाफ षड्यंत्र धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।



स्वतंत्रता दिवस पर किया था सम्मानित



आरोपी आशीष गुलाटी को हाल ही में 15 अगस्त पर जिला प्रशासन और एसडीएम कार्यालय से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। यह पत्र एक मंत्री के हाथों मिला था। इसके साथ-साथ आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गृहमंत्री विज के साथ करीबी दिखाने के लिए उनके साथ लिए फोटो पोस्ट करता था। इसी वजह से वह बातों में फंस गया।


मामले की शिकायत मिली थी। लक्ष्य और आशीष गुलाटी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आशीष को गिरफ्तार लिया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
नरेश कुमार, थाना प्रभारी, अंबाला सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed