{"_id":"5ee67b7e8ebc3e42fb10a241","slug":"bjp-district-president-son-on-police-remand-ambala-news-knl340597159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन तस्करी में पकड़ा गया भाजपा जिलाध्यक्ष का बेटा रिमांड पर, पूरे गिरोह को लेकर होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन तस्करी में पकड़ा गया भाजपा जिलाध्यक्ष का बेटा रिमांड पर, पूरे गिरोह को लेकर होगी पूछताछ
विज्ञापन
हेरोइन तस्करी में पकड़े गए भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार के बेटे अमित कुमार व सहयोगी कल्पनाथ को स्पेशल टॉस्क फोर्स ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को आरोपियों की अदालत में पेशी हुई। जहां से दोनों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उधर, हेरोइन तस्करी में जिलाध्यक्ष जगमोहन के बेटे का नाम आने पर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला किया है।
स्पेशल टॉस्क फोर्स और पड़ाव पुलिस ने बीते रोज सूचना के आधार शास्त्री नगर कट के पास नाका लगाकर वीआईपी नंबर वाली होंडा सिटी कार में सवार भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार के बेटे अमित कुमार को यूपी के गोंडा वासी कल्पनाथ के साथ पकड़ा था। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 60 ग्राम हेरोइन जब्त की थी। बता दें कि अमित कुमार को इससे पहले डेराबस्सी पुलिस हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। दूसरी बार नशा तस्करी में पकड़े जाने पर अब उनके किसी गिरोह से तार जुड़े होने की बात कही जा रही है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन के बेटे की नशा तस्करी में गिरफ्तारी होने पर कांग्रेस ने भाजपा-जजपा सरकार पर हमला किया है। पूर्व विधायक जसबीर मल्लौर ने कहा कि सरकार की मिलीभगत से हेरोइन तस्करी का खेल चल रहा है। पहले भाजपा नेता सतविंद्र राणा इस खेल में पकड़े गए थे। अब जिलाध्यक्ष का बेटा पुलिस द्वारा पकड़ा गया। इससे साफ है कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर होकर जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहे हैं।