फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike riders snatch gold chain from the neck of a drug dealer

Ambala News: बाइक सवारों ने दवा कारोबारी के गले से झपटी सोने की चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatch gold chain from the neck of a drug dealer
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे पर शास्त्री कॉलोनी के निकट बाइक सवार दो झपटमार दवा कारोबारी के गले से सोने की चेन झपटकर ले गए।
विज्ञापन

शास्त्री कॉलोनी निवासी मनदीप सिंह भाटिया ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। बाइक के पीछे प्लेट भी न होने के कारण नंबर नोट नहीं कर पाए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ाव थाना पुलिस ने कारोबारी मनदीप सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी, साथ ही आरोपियों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। पीड़ित मनदीप सिंह ने बताया कि वह दवाइयों का होल सेल का काम करते हैं। 27 नवंबर की शाम को वह अपनी एक्टिवा पर सैर के लिए अंबाला कैंट के सुभाष पार्क आए थे। लौटते समय अंबाला-दिल्ली हाईवे से होते हुए शास्त्री कॉलोनी की तरफ मुड़ने लगे तो आरोपी चेन झपटकर भाग गए। झपटी गई सोने की चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed