फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike rider snatched purse of woman going home on foot

पैदल घर जा रही महिला का बाइक सवार ने झपटा पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider snatched purse of woman going home on foot
अंबाला। ड्यूटी खत्म कर ऑफिसर के साथ पैदल जा रही महिला से आदर्श नगर के पास बाइक सवार युवक ने पर्स झपट लिया और फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में स्वीटी ने बताया कि वह सरस्वती विहार सोनीपत की निवासी है। वह कार्यालय नेहरू युवा केंद्र मकान आदर्श नगर शहर में एमटीएस के पद पर दो साल से नौकरी कर रही है। वह जगाधरी गेट शहर में कमरा किराये पर लेकर रह रही है। वह अपनी ऑफिसर अर्शदीप के साथ ड्यूटी समाप्त कर पैदल जंडली पुल की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह आदर्श नगर मोड़ के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार एक युवक आया और उसके कंधे से पर्स छीन लिया। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed