फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike rider dies after colliding with a stray animal

Ambala News: बेसहारा पशु से टकराकर बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with a stray animal
दिल्ली अमृतसर राजमार्ग स्थित घटनास्थल पर पुलिस कार्यवाही करती हुई।
अंबाला सिटी। दिल्ली अमृतसर राजमार्ग पर सोमवार को आवारा पशु की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वाल्मिकी बस्ती निवासी राहुल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राहुल बाइक से सोमवार शाम सात बजे दिल्ली अमृतसर राजमार्ग स्थित नई सब्जी मंडी के पास जा रहा था। इसी दौरान बेसहारा गोवंश उसके सामने आ गए। पशुओं से बचते हुए राहुल निकल ही रहा था, लेकि इसी दौरान एक काली गाय बीच में आ गई। अंधरे के कारण राहुल को गाय दिखाई नहीं दी। जिससे उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से राहुल सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इसके बाद राहगीरों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम ने राहुल को सिटी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जब परिजनों को सूचना मिली तो वे भी अस्पताल पहुंचे और विलाप करने लगे। गौरतलब है कि सिटी की नई सब्जी मंडी के पास अक्सर पशुओं का जमावड़ा रहता है। कई बार राजमार्ग के करीब सर्विस लाइन पर पशु एकत्रित हो जाते हैं। रात्रि के समय यह दिखाई नहीं देते हैं और हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन



पुलिस चौकी इंचार्ज जसबीर ने बताया की सूचना मिलने के बाद वे अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सारे ममले को जांचा और राहुल के शव को शव गृह में रखवाया । मंगलवार सुबह राहुल के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed