{"_id":"69543924d23799f17a0539a7","slug":"bijou-met-inside-the-closet-made-strange-noises-and-shouted-at-the-staff-ambala-news-c-36-1-amb1003-155544-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अलमारी के अंदर मिले बिज्जू, अजीब आवाजें आने लगी तो कर्मचारियों को लगी भनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अलमारी के अंदर मिले बिज्जू, अजीब आवाजें आने लगी तो कर्मचारियों को लगी भनक
विज्ञापन
वन्य जीव प्राणी विभाग टीम ने एमईएस कार्यालय परिसर से तीन बिजू का सुरक्षित रेस्क्यू किया। विभाग
अंबाला सिटी। वाइल्ड लाइफ विभाग अंबाला की ओर से एमईएस कार्यालय परिसर में तीन बिजू (संरक्षित वन्य प्राणी) का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। यह घटना उस समय सामने आई, एमईएस कार्यालय के भीतर एक अलमारी से अजीब आवाजें आने लगीं। जब कर्मचारियों ने स्थिति को समझने का प्रयास किया तो उन्हें अलमारी के अंदर वन्य प्राणी दिखाई दिए, जिसके बाद पूरे कार्यालय में भय का माहौल बन गया और कर्मचारियों ने तत्काल काम बंद कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एमईएस स्टाफ की ओर से तुरंत वाइल्ड लाइफ विभाग अंबाला को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वाइल्ड लाइफ विभाग से वन्य प्राणी निरीक्षक राकेश कुमार, स्नेकमैन राजकुमार, रामचंद्र, भरत सिंह अपनी प्रशिक्षित टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
अलमारी के अंदर छिपे तीनों बिज्जुओं को एक-एक कर निकाला बाहर
निरीक्षक राकेश कुमार वन्य प्राणियों के संरक्षण और रेस्क्यू के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत हैं। उन्होंने अलमारी के अंदर छिपे तीनों बिजुओं को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान न तो किसी कर्मचारी को कोई नुकसान हुआ और न ही किसी वन्य प्राणी को। रेस्क्यू के बाद वन्य प्राणी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यह बिज्जू संभवतः भोजन या सुरक्षित स्थान की तलाश में भटकते हुए दफ्तर परिसर तक पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किए गए तीनों बिज्जुओं को वाइल्ड लाइफ विभाग की ओर से आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद उनके प्राकृतिक आवास के अनुरूप किसी सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा ताकि वह अपने स्वाभाविक जीवन को बिना किसी खतरे के जी सकें।