फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bhole Baba is getting ready....

Ambala News: सज रहे भोले बाबा....

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bhole Baba is getting ready....
अंबाला। शहर और छावनी के मंदिरों में दिनभर शिव भक्तों का तांता लगा रहा। शिवभक्त हरिद्वार से कावड़ लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच रहे हैं। वहीं अंबाला सिटी के कालका चौक के नजदीक चल रहे श्री संगमेश्वर महादेव सेवादल की ओर से विशाल कावड़ में शनिवार हजारों की संख्या में शिव भक्त कावड़ लेकर हरिद्वार से अंबाला पहुंचे। यहां पर शिव भक्तों ने कावड़ शिविर में बने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इस मौके पर श्री संगमेश्वर सेवादल के प्रधान सुशील पुरी ने बताया कि शनिवार के दिन हजारों की संख्या में शिव भक्तजन हरिद्वार से चलकर अंबाला कांवड़ शिविर में पहुंचे थे। इस दौरान करीब करीब 150 ट्रक व 150 पिकअप गाडिय़ों से डाक कांवड़ लेकर शिव भक्त शिविर में पहुंचे। जहां पर सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर अपने क्षेत्रों की ओर प्रस्थान किया। इसी प्रकार शहर के प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर सात श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, सेक्टर नौ स्थित श्री शिवधाम मंदिर व सेक्टर नौ के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्री महादेव शिव मंदिर और सत्संग भवन में शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अंबाला सिटी सेक्टर नौ हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी से ज्योतिषी पंडित कन्हैया लाल ने बताया कि इस सावण मास की शिवरात्रि में जलाभिषेक करने का शुभ समय शनिवार रात्रि साढे आठ से प्रारंभ होकर रविवार सांयकाल तक रहेगा। इस दौरान शिव भक्त भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक कर सकते हैं, वहीं भगवान शिव को मिष्ठान, फल व दूध आदि अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होना भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed