फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bhagwat Katha Means to meet God : Love

भागवत कथा भगवान से मिलने का साधन : प्रेम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha Means to meet God : Love
अंबाला छावनी के बोह गांव श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा। प्रव
अंबाला। बोह में दूसरे दिन राधा माधव मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह के ज्ञान यज्ञ का अनिल मेहता और राजिंदर कुमार ने शुभारंभ किया। श्रीमद्भागवत महापुराण एवं बाल कृष्ण स्वरूप भगवान का पूजन श्रद्धा और भाव से अन्य सदस्यों और सपरिवार द्वारा किया गया। कथा व्यास भागवत रसिक भाई प्रेम सागर पथिक ने कहा कि भगवान का स्वरूप है सतचित आनंद, उनसे मिलने का सर्वोत्तम मार्ग और साधन श्रीमद्भागवत महापुराण है।
विज्ञापन

ये भगवान का वांद्रमय, स्वरूप है। उन्होंने कहा यह पावन पुराण कल्प वृक्ष है जो जीव को सभी प्रकार के मनोवांछित फल को प्रदान करता है। जीव को मुक्ति प्रदान करती है यह पावन कथा। भगवान से अपनी इच्छानुसार संबंध स्थापित करो।
विज्ञापन

दुख से या सुख दोनों कालों में भगवान को याद करो। मैं ईश्वर का हूं और ईश्वर मेरे सर्वस्व हैं। उन्होंने कहा ईश्वर की आराधना भाव व श्रद्धा से करो। भगवान की आराधना, प्रार्थना, पूजा, वंदना करने से जीव की ओर से जाने-अनजाने किए हुए पाप जलकर भस्म हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामचरितमानस जीव को जीने की कला सिखाता है और श्रीमद्भागवत महापुराण जीव का मरना सुधारता है, अर्थात मरने का ढंग प्रदान करता है। उन्होंने कहा प्रत्येक रचना करने का कोई विशेष कारण होता है। जैसे रामायण वाल्मीकि ऋषि के दुख से द्रवित हृदय का फल है। श्री कृष्ण द्वारा प्रदान गीता जी अर्जुन के विषाद का फल है। इस अवसर पर एससी मेहता, सुरिंदर, किरण, साक्षी शर्मा, सुमन, ललिता आदि मौजूद रहे।

अंबाला छावनी के बोह गांव श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा। प्रव

अंबाला छावनी के बोह गांव श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा। प्रव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed