फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   better facilities will be available in culture model schools

संस्कृति मॉडल स्कूलों में मिलेंगी और बेहतर सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
better facilities will be available in culture model schools
अंबाला सिटी। जल्द ही जिलेभर के सातों संस्कृति मॉडल स्कूल विभिन्न सुविधाओं से लैस होेंगे। सातों स्कूलों में लैब, कमरे, साइकिल स्टैंड, रैंप वॉक आदि का निर्माण किया जाएगा। स्कूल में सुविधाओं का विस्तार करने के लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से डिमांड भेजी गई है। इसमें 10 करोड़ 85 लाख 34 हजार रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

स्कूलों में भवन और लैब इत्यादि के निर्माण के बाद निजी स्कूलों की तर्ज पर कंप्यूटर लैब व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभी भवन की कमी होने के कारण स्कूल प्रमुखों को भी सुविधाओं की डिमांड के लिए काफी विचार विमर्श करना पड़ था। अब लैब व कमरों के निर्माण के बाद यह चिंता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

इस स्कूल में यह होगा निर्माण
अंबाला वन के संस्कृति मॉडल स्कूल नन्यौला में चार अतिरिक्त कक्षाएं, चार लैब, एक मल्टीपर्पज हॉल, इंटरलॉकिंग टाइल से सड़क का निर्माण और मैदान का भराव होगा। इस पर एक करोड़ 32 लख 36 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला वन के ही संस्कृति मॉडल स्कूल भानोखेड़ी में आठ अतिरिक्त कक्षाएं, तीन लैब, एक मल्टीपर्पज हॉल, स्कूल की बाउंड्री वॉल, इंटरलॉकिंग टाइल से सड़क का निर्माण होगा। इस पर एक करोड़ 93 लाख 38 हजार रुपये खर्च होंगे।
अंबाला टू के संस्कृति मॉडल स्कूल रामपुर सरसेहड़ी सात अतिरिक्त कक्षाएं, चार लैब, दो नेशनल स्कील क्वालिफिकेशन फ्रेम वर्क, सात शौचालय, चार रैंप का निर्माण होगा। इस पर दो करोड़ 65 लाख सात हजार रुपये खर्च होंगे।

साहा के संस्कृति मॉडल स्कूल समलेहड़ी में स्टेयर केस, साइकिल स्टैंड, शौचालयों और रैंप का होगा सुधार। इस पर सात लाख 54 हजार 400 रुपये खर्च होंगे।
बराड़ा में संस्कृति मॉडल स्कूल में पांच कमरों का निर्माण होगा। इसके लिए 63 लाख 53 हजार खर्च होंगे।
शहजादपुर के संस्कृति मॉडल स्कूल में सात अतिरिक्त कक्षाएं, तीन लैब, एक स्पोर्ट्स रूम, एक मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण होगा। इस पर एक करोड़ 65 लाख 77 हजार 800 रुपये खर्च होंगे।
नारायणगढ़ के संस्कृति मॉडल स्कूल को अपडेट किया जाएगा। इस पर तीन करोड़ छह लाख 18 हजार रुपये खर्च होंगे।
संस्कृति मॉडल स्कूलों को अपडेट करने के लिए डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा और स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार होगा।
-सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed