फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bengaluru defeated Jaipur and made it to the finals

Ambala News: बेंग्लुरु ने जयपुर को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Bengaluru defeated Jaipur and made it to the finals
छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में वॉलीवाल खेल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में ​भिड़ती ​खिल
cइस दौरान केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम संभाग के तत्त्वावधान में 53 वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के तहत केवी नंबर एक में अंडर 14 और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन में अंडर -17 बालिका वर्ग के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल और सेमी - फाइनल हुए। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में अंडर-14 बालिका वर्ग में अब तक हुए मैच में बेंगलुरु ने लखनऊ को 3-0, जयपुर ने चेन्नई को 3-0, देहरादून ने वाराणसी को 3-0 और आगरा ने पटना को 3-1 के रोचक और रोमांचक मुकाबलों में हरा कर सेमी- फाइनल मुकाबलों में अपनी जगह बनाई । इस दौरान गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त दीदार सिंह ने प्रतिभागियों से मिल कर उन्हें जीवन में अनुशासन और मेहनत के महत्त्व के बारे में समझाया।
विज्ञापन

शाम को हुए अंडर-14 बालिका वर्ग के सेमी-फाइनल मैचों में बेंगलुरु ने जयपुर को 3-0 से हरा कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की जबकि दूसरी ओर आगरा ने देहरादून को 3-1 से हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वही दूसरी ओर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन में अंडर-17 बालिका वर्ग में सुबह हुए क्वार्टर फाइनल मैचों में बेंगलुरु ने गुरुग्राम को 3-0, हैदराबाद ने जयपुर को 3-1, एर्नाकुलम ने चेन्नई को 3-0 और आगरा ने वाराणसी को 3-0 से हरा कर सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की की। खबर लिखे जाने तक अंडर-17 बालिका वर्ग में बेंगलुरु का एर्नाकुलम से और आगरा का हैदराबाद से सेमी - फाइनल मुकाबला जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed