{"_id":"6ab6e40f6e48110279073935","slug":"befriending-a-young-woman-on-snapchat-proves-costly-kaithal-youth-abducted-and-beaten-ambala-news-c-36-1-amb1001-170179-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्नैपचैट पर युवती से दोस्ती पड़ी भारी कैथल के युवक को अगवाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्नैपचैट पर युवती से दोस्ती पड़ी भारी कैथल के युवक को अगवाकर पीटा
Sat, 26 Sep 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर हुई दोस्ती के बाद मिलने आए एक युवक के साथ अपहरण, जानलेवा हमला और अमानवीय व्यवहार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
आरोपियों ने युवक को काले रंग की गाड़ी में जबरन डालकर लाठी-डंडों, बिंडों और बेल्टों से जमकर पीटा। यही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन बाथरुम पिलाने का प्रयास भी किया। कैंट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैथल के अर्जुन नगर (गली नंबर 11) निवासी सुमित कुमार ने बताया कि करीब छह महीने पहले उसकी बातचीत कुरुक्षेत्र के नजदीक गांव में रहने वाली युवती से स्नैपचैट के माध्यम से शुरू हुई थी। दोनों की आपस में सहमति से बात होती थी। युवती अपनी मौसी के घर (पूजा विहार, कैंट) आई हुई थी। उसने सुमित को मिलने के लिए 20 सितंबर को अंबाला बुलाया।
विज्ञापन
जब वह युवती के कहने पर सुभाष पार्क के पास पहुंचा, तो वहां काले रंग की गाड़ी में युवती के भाई और उसके साथी आए। आरोपियों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया। गाड़ी के अंदर ही 4-5 लड़कों ने सुमित को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। डंडों और बेल्टों से वार किए गए। आरोपियों ने गालियां देते हुए कहा, हमारी बहन से बात करने का मजा चखाते हैं। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित को जान से मारने की कोशिश की गई। वारदात के बाद आरोपी उसे थाना महेश नगर के पास छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित का नागरिक अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में सुमित के शरीर पर तीन गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। चोटों की गंभीरता को देखते हुए आई सर्जन और जनरल सर्जन की राय सुरक्षित रखी गई है।
जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।