{"_id":"695ebd6c22eaa58f720835dd","slug":"bank-squares-first-phase-ready-by-february-28-with-opening-in-march-ambala-news-c-36-1-amb1001-156018-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 28 फरवरी तक तैयार होगा बैंक स्कवेयर का पहला चरण, मार्च में उद्घाटन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 28 फरवरी तक तैयार होगा बैंक स्कवेयर का पहला चरण, मार्च में उद्घाटन की तैयारी
Thu, 08 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी में पहुंचे एचपीएचसी चेयरमैन आलोक मित्तल बैंक स्क्वेयर का निरीक्षण करते हुए। संवाद
अंबाला। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन (एचपीएचसी) के चेयरमैन आईपीएस आलोक मित्तल बुधवार को अंबाला छावनी पहुंचे और उन्होंने अंबाला-साहा हाइवे पर निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर और महेशनगर थाने की नई इमारत का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद कॉर्पोरेशन सहित नगर परिषद के अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए ताकि अंबाला के लोगों को जल्द से जल्द सुविधाएं मिल सकें। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी भी ली और एजेंसी के भुगतान को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए ताकि काम रफ्तार पकड़ सके। इसके बाद वो अंबाला सिटी के सेंट्रल जेल में भी गए और यहां भी चल रहे कुछ कार्यों की समीक्षा की।
28 फरवरी तक करें काम पूरा
एचपीएचसी चेयरमैन आलोक मित्तल लगभग दो घंटे तक बैंक स्क्वेयर में रहे। उन्होंने पूरी इमारत का बड़ी ही बारिकी से निरीक्षण किया और किए गए कार्यों की जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बिजली कनेक्शन लेने, अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने और दिव्यांगजनों के लिए रैंप सहित अन्य सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी ताकि मार्च माह में इसे शुरु किया जा सके और यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
पहला चरण जल्द होगा पूरा
3.97 एकड़ में बन रहे इस बैंक स्क्वेयर-कम-शॉपिंग मॉल का पहला चरण लगभग 111 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। प्रथम चरण में तीन मंजिला इमारत का काम 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। परियोजना के अंतर्गत कुल 100 शोरूम बनाए गए हैं। इनके एक बड़े हिस्से में 32 बैंकों को स्थानांतरित किया जाएगा। यहां पहले चरण में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर 325 से अधिक वाहनों की पार्किंग सुविधा बनाई जा रही है। भवन में लिफ्ट, सीढ़ियां, एचवीएसी सिस्टम, फायर फाइटिंग सिस्टम, पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी। वहीं दूसरे चरण के तहत यहां निर्माण पर 64.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
महेशनगर थाने का निर्माण धीमा
महेश नगर थाने की नई इमारत के निर्माण पर लगभग 4.62 करोड़ रुपये किए जाएंगे, लेकिन ठेकेदार की अनदेखी के चलते काम काफी धीमा चल रहा है। निविदा जारी होने के बाद इमारत का काम 19 जनवरी 2024 को शुरू हुआ था। जबकि फरवरी 2025 में इस कार्य को पूरा किए जाने का लक्ष्य था। मौजूदा स्थिति यह है कि अब तक पहली मंजिल का महज ढांचा खड़ा किया जा रहा है। इस तरह से प्रोजेक्ट पूरे एक साल की देरी पर चल रहा है। इसे लेकर भी एचपीएचसी के चेयरमैन आलोक मित्तल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि काम में तेजी लाई जाए और काम को जल्द पूरा करवाया जाए।
बैंक स्क्वेयर सहित महेशनगर थाने की इमारत का निर्माण देखा गया है और जो भी काम रह गया है, उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को इन सुविधाओं का फायदा मिल सके।
आलोक मित्तल, चेयरमैन एचपीएचसी, हरियाणा।