{"_id":"577811944f1c1b336079aa30","slug":"bald-donit-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक कॉल पर ब्लड डोनेशन व पशुओं की सेवा के लिए पहुंच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कॉल पर ब्लड डोनेशन व पशुओं की सेवा के लिए पहुंच
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
रक्तत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। बेजुबान पशुओं की सेवा करने के जज्बा दिल में पाले युवाओं ने वंदे मातरम दल का गठन किया है। इस संस्था के साथ जुड़कर युवा बेजुबान और घायल पशुओं की सेवा कर रहे हैं।
सदस्य दविंदर जस्सल और भरत कुमार ने बताया कि वंदे मातरम दल आवारा बेजुबान घायल जानवरों का इलाज करता है। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्त भी उपलब्ध करवाता है। उनके अनुसार छह फरवरी 2014 को अंबाला में वन्दे मातरम दल की स्थापना की गई थी।
उन्होंने बताया कि दल से जुड़े युवा अपनी-अपनी नौकरियां करते हैं। इस दौरान समय निकालकर बेजुबान जानवरों की सेवा भी करते हैं। सूचना मिलते ही टीम बेजुबान घायल पशुओं की सेवा के लिए निकल जाती है। टीम ने अपने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हुए। इन नंबरों पर कोई भी घायल जानवर या मरीज की सूचना दे सकता है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर डॉक्टरों की सलाह से इलाज उपलब्ध करवाती है।
विज्ञापन
दविंद्र जस्सल को बनाया प्रदेशाध्यक्ष
वंदे मातरम दल के राष्ट्रीय अध्य्क्ष गुरुमुख सिंह गुरु ने दविंदर जस्सल को हरियाणा प्रधान और भरत कुमार को जनरल सचिव बनाया है। इस दल की शाखाएं हरियाणा में अंबाला के बाद इस्माईलाबाद जिला कुरुक्षेत्र, चीका जिला कैथल और नरायणगढ़ जिला अंबाला में भी खुली गई है।