{"_id":"6491fb0be3ef57970200a484","slug":"babyal-and-adjacent-colonies-will-be-dirt-free-ambala-news-c-36-1-amb1001-5500-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गंदगी मुक्त होगा बब्याल और सटीं कॉलोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गंदगी मुक्त होगा बब्याल और सटीं कॉलोनियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन यानी अमृत मिशन के तहत अंबाला कैंट के बब्याल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस एसटीपी से शौच आदि की गंदगी को प्लांट के माध्यम से साफ किया जाएगा। एसटीपी के तहत पाइप डालने का कुछ कार्य डिफेंस कॉलोनी में किया जा रहा है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इससे बब्याल-बोह, डिफेंस कॉलाेनी और आसपास के क्षेत्र गंदगी मुक्त होंगे।
यह कार्य बब्याल में 18 करोड़ की लागत से किया गया है। यहां 10 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया गया है। यह कार्य वर्ष 2020 में शुरू किया गया था। इसी प्रकार खुड्डा खुर्द में भी 15.30 करोड़ की लागत से एसटीपी तैयार किया जा रहा है। इसकी क्षमता 12 एमएलडी है। यह कार्य भी जल्द पूरा होने वाला है। वहीं गांव मच्छौंडा के एसटीपी का कार्य भी अंतिम चरण में है।
बब्याल क्षेत्र में लगभग 35 हजार की आबादी है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के तैयार होने से डिफेंस काॅलोनी, बोह, बब्याल व आसपास के बाहरी क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी। यह सभी क्षेत्र गंदगी मुक्त हो जाएंगे। वहीं इस एसटीपी का फायदा नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन
90 करोड़ की परियोजना
90 करोड़ रुपये की परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसके तहत बब्याल, बोह, डिफेंस कालोनी, डिफेंस इन्क्लेव, मछौंडा, सांई का बाग, शिवाला मंडी व आस-पास के क्षेत्रों में लगभग 133 किलोमीटर लंबी सीवरेज पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है जो 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। वहीं इसी योजना के तहत 37 करोड़ की लागत से सुंदर नगर, चंद्रपुरी, बब्याल व टूंडला में लगभग 60 किलोमीटर लंबी सीवरेज पाइपलाइन डाली गई है।
बब्याल एसटीपी तैयार हो गया है। इस पर लगभग 18 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस एसटीपी से बब्याल क्षेत्र सहित बोह, डिफेंस कॉलोनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को काफी फायदा होगा। अब स्थानीय निवासियों को सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद सदर।