फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Baba Shrichand Maharaj's birthday celebrated with pomp and devotion

Ambala News: धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया बाबा श्रीचंद महाराज का जन्मदिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Baba Shrichand Maharaj's birthday celebrated with pomp and devotion
बराड़ा। बराड़ा के बस स्टैंड के समीप स्थित डेरा बाबा दलजीत सिंह में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के बड़े साहिबजादे बाबा श्रीचंद महाराज जी का 529वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निशान साहिब की सेवा की गई व अखंड पाठ के भोग के उपरांत कीर्तन दरबार सजाए गए। इसमें भाई लखविंदर सिंह शाहाबाद वाले, बीबी मनप्रीत कौर खालसा दिल्ली वाले, भाई अमरीक सिंह गाजी नंगल वाले, भाई सितेन्द्र पाल सिंह जी जगाधरी व संत बाबा दलजीत सिंह जी बराड़ा वाले ने संगत को कीर्तन के जरिये निहाल किया।
विज्ञापन

संत बाबा दलजीत सिंह ने संगत को बाबा श्री चंद जी के इतिहास के बारे में बताया। संत बाबा दलजीत सिंह ने संगत को हर समय वाहेगुरु का सिमरन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु का सिमरन करने व सच्चे मन से अरदास करने से हर मनोकामना पूरी होती है। समागम में श्रद्धालु आसपास के क्षेत्रों के अलावा दिल्ली, यूपी, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य प्रांतों से भी भारी संख्या में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। इस अवसर पर मुलाना विधायक वरुण मुलाना ने भी गुरुघर में हाजिरी भरी और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed