{"_id":"ec372011e166cc78a3ff447971aa7bda","slug":"b-r-ambedkar-manch-came-in-support-of-anil-vij-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआर अंबेडकर मंच उतरा विज के समर्थन में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआर अंबेडकर मंच उतरा विज के समर्थन में
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआर अंबेडकर मंच के अध्यक्ष हितेंद्र चौधरी ने रविवार को सिटी पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तथा फतेहाबाद की तत्कालीन एसपी संगीता कालिया के बीच हुए विवाद को जातीय रंग देना बिल्कुल गलत है। उन्होंने जातपात या महिला वर्ग के शीशे से देखने वाले सभी संगठनों की कड़ी निंदा करते हुए इसे समाज के लिए खतरनाक प्रवृत्ति बताया। साथ ही उन्होंने केबिनेट मंत्री द्वारा उठाए गए कदम का समर्थन करते हुए उसे शासक द्वारा किया गया उचित कृत्य बताया है। उन्होंने मांग की है कि एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह श्वेत पत्र जारी करते हुए यह बताएं कि आज तक उन्होंने कांग्रेस शासित प्रदेशों में कितने कांग्रेसी नेताओं को नोटिस जारी किया है और कितनों पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर सिंह जोकि स्वयं एक कांग्रेसी नेता हैं इसलिए वह इस मामले को जातिगत रंग देना चाहते हैं।
विज्ञापन