फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Auto collides with car, person dies

ऑटो को कार ने मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Auto collides with car, person dies
अंबाला। तेपला गांव के पास एक ऑटो को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। साहा पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में तरुण कुमार ने बताया कि वह पानी की टंकी साहा गांव का निवासी है। वीरवार को वह और उसके पिता रामशरण निजी से छावनी गए थे। वहां से काम निपटाने के बाद दोनों वापस साहा घर आने के लिए ऑटो में बैठ गए। जैसे ही ऑटो जश्न पैलेस तेपला के पास पहुंचा तो एक चालक तेजरफ्तार से अपनी कार को चलाकर आया और ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण उसके पिता ऑटो से सिर के बल सड़क पर गिर गए। इस कारण उसके पिता का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उसने घायल पिता रामशरण को उसी ऑटो में लोगों की मदद से बैठाया। वह पिता को इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उपचार देने के बाद पिता की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। इस शिकायत के बाद साहा पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed