फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attempted theft by breaking locks, two youths imprisoned in CCTV

ताले तोड़ चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद दो युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft by breaking locks, two youths imprisoned in CCTV
अंबाला। पिता के घर गई महिला के जग्गी कॉलोनी स्थित घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। अगले दिन महिला जब घर आई तो उसे घर के ताले टूटे मिले। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुमित कौर ने बताया कि वह जग्गी कॉलोनी फेस-3 अंबाला शहर की निवासी है और उसका अपने पति के साथ दो महीने से विवाद चल रहा है। इस कारण वह एक मई को अपने पिता पपिंद्र सिंह के पास पटियाला गई थी। जब वह अगले दिन घर आई तो उसने देखा कि उसके घर के ताले टूटे हुए हैं। महिला ने मकान में लगे दो सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो देखा कि दो व्यक्ति दीवार फांदकर घर में घुसे। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed