{"_id":"678ab6e6c2bf8cd3ca07e0bb","slug":"attempt-to-rob-a-judges-house-in-broad-daylight-ambala-news-c-36-1-sknl1017-136136-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दिनदहाड़े जज के घर में चोरी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दिनदहाड़े जज के घर में चोरी की कोशिश
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के सेक्टर-1 स्थित एक न्यायाधीश (जीएमआईसी फर्स्ट क्लास) के घर दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किया। खाना बनाने वाली महिला जैसे ही दोपहर को मकान बंद कर गई तो पहले से घात लगाए बैठा चोर बाथरूम की खिड़की तोड़कर मकान में दाखिल हो गया।
वह घर से कुछ ले जाने में कामयाब नहीं हो पाया। शाम को दोबारा खाने बनाने के लिए महिला आई तो चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुराग जुटाए। इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। बलदेव नगर थाना पुलिस ने खाना बनाने वाली महिला सुमन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
ताले खोलकर देखा तो बिखरा था सामान
शिकायतकर्ता सिटी के दुर्गा नगर निवासी सुमन ने बताया कि वह डीसी रेट पर अंबाला सिटी अदालत में कुक के पद पर कार्यरत है। सेक्टर-1 स्थित न्यायाधीश के घर खाना बनाती है। रोजाना की तरह वह सुबह 8 बजे आई थी व दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर कोठी का लॉक लगाकर घर चली गई थी। शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर दोबारा खाना बनाने के लिए आई तो ताले खोलकर देखा कि बैडरूम का सामान बिखरा था। लोहे की अलमारी खुली हुई थी। सूचना तुरंत न्यायाधीश मैडम को दी। मौके पर पहुंची न्यायाधीश ने सामान देखा तो पता चला कि कोई सामान चोरी नहीं हुआ था। अज्ञात व्यक्ति बाथरूम की खिड़की तोड़कर चोरी की नीयत से घर में दाखिल हुआ था।
विज्ञापन
वर्जन
न्यायाधीश के घर में चोरी के प्रयास मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी भी खंगालने के साथ-साथ मोबाइल डम्प भी उठाए जा रहे हैं। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर रमेश कुमार, थाना प्रभारी बलदेव नगर