फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attacked with sharp weapon outside the house, wife beaten

Ambala News: घर के बाहर धारदार हथियार से हमला, पत्नी को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Attacked with sharp weapon outside the house, wife beaten

विज्ञापन
बराड़ा। रंजिश के चलते घर के बाहर गली में खडे़ व्यक्ति पर धारदार हथियार और ईंट पत्थर से हमलाकर घायल कर दिया। पति को पिटता देख बचाने आई पत्नी पर भी हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने गुरमीत सिंह, सोहन लाल, माला और मंजीत सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।
थाना बराड़ा पुलिस को दी शिकायत में सुभरी गांव निवासी अंजू बाला ने बताया कि उसके ससुर पाला राम की अपने बड़े भाई बाबू राम के साथ गेट लगाने के लिए झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह रंजिश रखने लगे थे। शनिवार की शाम को वह मंदिर से माथा टेककर घर आ रही थी, जैसे ही वह घर के पास गली में पहुंची तो देखा कि उसका पति पीरदिया उर्फ रिक्की गली में खड़ा था।
विज्ञापन

इसी दौरान सुभरी गांव निवासी गुरमीत सिंह तेजधार हथियार लेकर आया और पीरदीया उर्फ रिक्की पर हमला कर घायल कर दिया और यह देख महिला अपने पति को छुड़ाने आई। इसी दौरान गुरमीत के परिवार से उसका चाचा सोहन लाल, उसकी पत्नी माला व उसके लड़के मनजीत सिंह और अन्य व्यक्ति मौका पर आए और महिला को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने महिला और उसके पति पर ईंट पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद महिला घायल पति को लेकर बराड़ा अस्पताल में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed