{"_id":"6570d09e059edc5c2909d3b7","slug":"attack-with-sharp-weapon-after-entering-the-house-referral-ambala-news-c-36-1-sknl1003-14824-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, रेफर
विज्ञापन
अंबाला। रंजिश के चलते करीब आधा दर्जन आरोपी हमलावरों ने घर में घुसकर व्यक्ति पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
इस हमले में दूसरे दोस्त और उसकी माता ने अपने आपको कमरे में बंद हमलावरों से खुद को बचाया। पुलिस ने इस मामले में घायल संजीव कुमार की शिकायत पर हमलावर आरोपी संजीव, राजबीर, नरेश, गुलशन और मनीष और बारू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुर गांव निवासी संजीव कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले एक दिसंबर को मनीष, संजीव और अन्य व्यक्तियों ने मेरे दोस्त सुरेंद्र कुमार के घर में घुसकर रात को हमला किया था। इस दौरान आरोपी हमलावरों ने सुरेंद्र कुमार की पत्नी के साथ भी अभद्रता की थी। इसके बाद संजीव और सुरेंद्र कुमार थाने में गया था, जहां पर चार दिसंबर को पुलिस ने आरोपी मनीष, संजीव और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस बात से आरोपी दोनों दोस्तों से रंजिश रखते थे।
विज्ञापन
इसके चलते आरोपी हमलावरों ने सुरेंद्र के घर पर जानलेवा हमले की नीयत से तलवार और डंडे लेकर घुस आए। उस समय संजीव कुमार, सुरेंद्र के साथ बैठा था। यह देख तुरंत दोस्त सुरेंद्र और उसकी माता एक कमरे में घुस गए और कमरा अंदर से बंद कर लिया। तभी आरोपी हमलावरों ने संजीव पर तेजधार हथियार व डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गया।
घायल के चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद घायल को नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया।