फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attack on three youths with bricks and sticks, escaped after threatening

Ambala News: तीन युवकों पर ईंटें और डंडों से हमला, धमकी देकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Attack on three youths with bricks and sticks, escaped after threatening
अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र में तीन युवकों को ईंटें व डंडे मारकर चोटिल कर दिया। हमलावर जाते-जाते अगली बार मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामूली सी कहासुनी को लेकर हुई रंजिश के चलते हमलावरों ने मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घायल शिवांग की शिकायत पर अरुण सहित चार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में टांगरी बांध के निकट न्यू लक्की नगर निवासी शिवांग ने बताया कि वह गीता गोपाल चौक पर मेडिकल की दुकान पर काम करता है। 22 अप्रैल की रात अपना काम खत्म करके मोटरसाइकिल पर दोस्त शिवम को लेकर घर गया था। पहले से वहां पर कुछ लड़के खड़े थे। दो लड़कों ने आकर झगड़ा करना चाहा लेकिन उस समय सभी ने बीचबचाव कर शांत कर दिया। इतने में वह दोनों अपने दोस्त कुलदीप के घर जाने लगे तो अरुण ने अपनी मोटरसाइकिल पर एक और लड़के के साथ आते ही हमला कर दिया। ईंटें बरसाने के साथ-साथ डंडे व बिंडे मारे। शोर सुनने पर पड़ोसी जमा हुए तो हमलावर भाग गए। जाते समय बोले कि अबकी बार तो बच गया, अगली बार मिले तो जान से मार देंगे। घायलों ने छावनी नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाकर शिकायत पुलिस को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed