फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   As the sun came out, paddy began to dry in the market yards, while the fields remain waterlogged.

Ambala News: धूप खिली तो मंडियों में सूखने लगा धान, खेतों में अब भी भरा है पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
As the sun came out, paddy began to dry in the market yards, while the fields remain waterlogged.
अंबाला​ सिटी की अनाज मंडी में धान सुखाते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बारिश के बाद शुक्रवार को धूप निकली तो मंडियों में भीगे धान को सुखाने की जद्दोजहद शुरू हो गई, लेकिन खेतों में जलभराव ने किसानों की चिंता बढ़ा रखी है। अंबाला छावनी की मोहड़ा नई अनाज मंडी और अंबाला शहर की अनाज मंडी में खुले में रखा धान वीरवार को हुई बारिश से भीग गया था। शुक्रवार को तेज धूप निकलने पर किसान मंडियों और सड़कों पर तिरपाल बिछाकर धान सुखाते नजर आए।
वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी जमा होने से पकी हुई धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। किसानों को अब फसल के सड़ने और कटाई में देरी होने का डर सता रहा है। किसानों के अनुसार, खेतों से पानी निकलने और जमीन सूखने के बाद ही कंबाइन मशीनों से कटाई दोबारा शुरू हो सकेगी। इसके लिए कम से कम एक सप्ताह तक लगातार तेज धूप और पश्चिमी हवाओं की जरूरत है। खेतों में पानी भरा रहने से गिरी हुई फसल के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। किसानों ने मंडियों में व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शेडों में पहले से सरकारी बोरियां रखी होने के कारण बारिश के दौरान उन्हें अपनी फसल सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

-------
प्रधान सचिव ने मीटर से जांची धान की नमी
वहीं, खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार ने शुक्रवार को अंबाला छावनी मंडी में पहुंचकर खुद धान की ढेरी के पास जाकर मीटर से नमी की जांच की और कांटे पर बोरियों का वजन परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नमी मानक के अनुसार मिलने पर तुरंत खरीद और उठान सुनिश्चित की जाए और अधिक नमी वाले धान को सुखाने के लिए पंखों की उचित व्यवस्था की जाए। इसके बाद अंबाला शहर मंडी पहुंचकर उन्होंने गेट पास प्रणाली, आवक, खरीद और वाहनों की उपलब्धता की समीक्षा की तथा मजदूरों व अटल कैंटीन का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

खरीद और उठान के आंकड़े
अंबाला छावनी मंडी

कुल आवक 28,100 मीट्रिक टन

खरीद 25,200 मीट्रिक टन

उठान 14,200 मीट्रिक टन

2. अंबाला शहर मंडी

कुल आवक 59,577.2 मीट्रिक टन

खरीद 45,971.6 मीट्रिक टन

उठान 38,052.1 मीट्रिक टन

अंबाला सिटी की अनाज मंडी में धान सुखाते किसान। संवाद

अंबाला सिटी की अनाज मंडी में धान सुखाते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed