फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arya Samaj celebrated Veda propagation festival at Swami Dayanand Marg

Ambala News: आर्य समाज स्वामी दयानंद मार्ग में मनाया वेद प्रचार महोत्सव

Wed, 05 Nov 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 05 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj celebrated Veda propagation festival at Swami Dayanand Marg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। प्रथम बार आर्य समाज स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने और महर्षि दयानंद के जन्मदिन के 201 वर्ष पूर्ण होने पर एक सप्ताह से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान छावनी के आर्य समाज स्वामी दयानंद मार्ग में वेद प्रचार महोत्सव मनाया गया। पंडित मनोज शास्त्री एवं डाॅ. नरेंद्र विद्यालंकार की अध्यक्षता में वैदिक ऋचाओं से यज्ञ संपन्न हुआ। इसमें 12 यज्ञ कुंड बनाए गए। जिसमें 200 से अधिक यजमानों ने आहुतियां डालीं। इस दौरान मुख्य वक्ता डाॅ. नरेंद्र ने अपने उद्बोधन में लोगों को वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। उन्होंने ईश्वर के सत्य स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि ईश्वर सत् चित् और आनंद स्वरूप है, वह निराकार है, सर्व शक्तिमान है, उसे जन्म लेने की आवश्यकता नहीं। उनका ओम् नाम से स्मरण करना चाहिए। इसके बाद पंडित श्वेता ने मधुर भजन से समां बांधा। इस अवसर पर मुख्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल तथा आर्य समाज से भी आए सदस्यों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed