फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arrest

मोगली हत्याकांड का खुलासा : तीनों ने लूटे गए 6 हजार रुपये से खरीदी थी स्मैक, फिर दोस्तों ने ही मोगली को दे दी थी नशे की ओवरडोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Arrest
Arrest - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कबीर नगर के मोगली उर्फ सागर हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा दी है। दोनों आरोपियों राहुल व मनीष को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह आरोपियों ने मोगली के साथ मिलकर जेल पुल के नीचे एक व्यक्ति से मारपीट कर छह हजार रुपये छीन लिए थे। इन्हीं पैसों से स्मैक खरीदी।
विज्ञापन

इसी स्मैक की ओवरडोज देकर मोगली से पुरानी रंजिश का बदला लेते हुए उसकी हत्या कर दी। शरीर में ताकतवर मोगली ने दोनों को करीब चार दिन पूर्व बुरी तरह पीटा था, इसी कारण वे बदला चाहते थे। यमुनानगर से लाए नशे का कैंट आटो स्टैंड के पास सुनसान इलाके में सभी ने सेवन किया। मौका मिलते ही उसे इंजेक्शन से स्मैक की ओवरडोज दे दी। हालत बिगड़ी तो किराए के आटो में लाकर घर के बाहर छोड़ गए। वह हिचकियां ले रहा था। सुबह उसकी मौत हो गई। एचएपी में मोटर मेकेनिक पिता धीरज बयानों पर दर्ज 328 व 302 के केस में दोनों का कोर्ट से एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया ताकि नशा सप्लायर की धरपकड़ व घटनास्थल की निशानदेही हो सके।
विज्ञापन

इस तरह दिया था तीनों ने लूट की वारदात को अंजाम
सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार करीब 11 बजे तीनों ने जेल पुल के नीचे एक व्यक्ति से रुपये लूटे। राहुल ने लूट के शिकार व्यक्ति का हाथ पकड़ा, मनीष ने डंडे का भय दिखाया और मोगली ने धारधार चीज मारकर पैसे छीने थे। उसके बाद पूरा दिन कैंट घूमते रहे। राहुल पहले भी चोरी में पकड़ा गया था। मनीष लालड़ू फैक्टरी में वर्कर है। आरोपियों के अनुसार तीनों नशे के आदि हैं। बता दें कि जिस व्यक्ति से रुपये लूटे गए थे उसने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं चला घटनाक्रम
- 9 अक्तूबर सुबह 11 बजे निकले मोगली को राहुल और मनीष 10 अक्तूबर की सुबह पांच घर के आगे ऑटो में छोड़ गए। परिवार ने उसे नशे या थका हुआ मानकर तीन घंटे घर में रखा। देर सुबह तक नहीं जागे मोगली को परिवार पहले प्राइवेट फिर सरकारी अस्पताल ले गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रंजिश के कारण राहुल और मनीष ने मोगली को इंजेक्शन से स्मैक की ओवरडोज दे दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मोगली ने दो दिन पहले उन्हें बुरी तरह पीटा था, इसी का बदला लिया। यमुनानगर में नशा सप्लाई करने वाले की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। लापता होने वाले दिन तीनों ने मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट कर पैसे भी छीने थे। रिमांड के बाद दोनों को सोमवार पेश कर न्यायिक हिरासत में भिजवाया जाएगा।
-सुरेश दलाल, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed