फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arrangements have not improved in government de-addiction centres

Ambala News: सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में नहीं सुधरी व्यवस्थाएं

Thu, 17 Jul 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 17 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Arrangements have not improved in government de-addiction centres
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में बन रहे नशा मुक्ति केंद्र में पिछले माह ही बेड की व्यवस्थाएं कर दी गई थी। अभी तक यहां पर मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। गंभीर मरीजों को अब भी पुरुष वार्ड में ही भर्ती किया जा रहा है। विभाग को अभी तक यहां पर व्यवस्थाएं संभालने के लिए कर्मचारी भी नहीं मिले हैं। जबकि रोजाना यहां पर 120 से अधिक मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आते हैं। जिसमें दौरा से पीड़ित मरीज भी शामिल हैं।
विज्ञापन

--
10 कर्मचारियों की जरूरत
नशा मुक्ति केंद्र में 10 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था बनाई गई। जिसके लिए दो कमरे हैं। यहां पर इसी आधार पर 10 कर्मचारियों की आवश्यकता है। जिसमें रात के समय जांच करने के चिकित्सक, सफाई कर्मी, सुरक्षा कर्मी, वार्ड सर्वेंट सहित अन्य कर्मचारियों की जरूरत हैं। मगर अभी तक कर्मचारियों की भर्ती भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

--
शौचालय भी अभी अधूरे
नशा मुक्ति केंद्र को कुछ माह पहले ही इसकी पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है। मगर यहां पर शौचालयों की हालत खराब पड़ी है। अभी तक यहां पर शौचालयों में दरवाजे भी नहीं लगाए गए हैं। अभी भी शौचालयों के बाहर पर्दे लगाकर ही काम चलाया जा रहा है। आस- पास के क्षेत्र में घास व झाड़ियां भी उगी हुई है। यहां पर जहरीले जीवों का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिले में एक ही सरकारी केंद्र
अंबाला में एक ही सरकारी नशा मुक्ति केंद्र है। उसमें भी पूरी तरह से सुविधाएं शुरू नहीं हुई है। ऐसे में मरीजों को अब भी प्राइवेट केंद्र के सहारे ही चलना पड़ रहा है। जबकि आए दिन नशा करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हाे रही है। बीते वर्ष एम्स की टीम ने 60 लाख रुपये का बजट भी देने की घोषणा की थी। मगर अभी तक वह पैसा भी नहीं मिला है।

--
स्वास्थ्य विभाग को अभी तक बजट नहीं मिला है। इसलिए केंद्र का काम अधूरा है। कर्मचारियों के लिए भी निदेशालय को लिखा गया है। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। -- डाॅ विपिन भंडारी, जिला नोडल अधिकारी मेंटल हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed