{"_id":"6858526ec132ca174501df76","slug":"arrangement-should-be-made-for-overnight-stay-of-roadways-employees-ambala-news-c-36-1-sknl1003-144865-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रोडवेज कर्मियों के रात में \nठहरने की हो व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रोडवेज कर्मियों के रात में ठहरने की हो व्यवस्था
विज्ञापन
जयबीर घणघस, महासचिव हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन ।
अंबाला। सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम, सम्मेलन और जयंती समारोह में रोडवेज कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने मांग की कि उनकी रात के समय ठहरने और खाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
कर्मचारियों के पास ई टिकट मशीन और टिकट बॉक्स होता है। रात के समय खुले में सोने के कारण चोरी होने का खतरा रहता है। ऐसे में कोई भी अनहोनी घटना हो सकती है। पूर्व में कई बार ड्यूटी के दौरान परिचालकों के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महासचिव जयबीर घणघस ने कहा कि सरकार पिछले दो साल से कार्यक्रम, सम्मेलन और जयंती समारोह आयोजित करती आ रही है। ऐसे कार्यक्रम में रोडवेज की बसों को लगाया जाता है।
इसमें चालक परिचालक लोगों को कार्यक्रम में लेकर जाते हैं। रात के समय रोडवेज कर्मचारियों को बसों की छत पर खुले में मच्छरों के बीच रात गुजारनी पड़ती है और अगले दिन बस का संचालन करना होता है। ऐसे में अगर नींद पूरी न हो तो दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।