{"_id":"6a593a2505d408fa4f052663","slug":"army-public-school-won-the-taekwondo-championship-ambala-news-c-36-1-sknl1017-166361-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आर्मी पब्लिक स्कूल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आर्मी पब्लिक स्कूल जीता
Fri, 17 Jul 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी अपने पदक दिखाते हुए व संग खड़े मुख्यातिथि: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के आरटीसी नॉर्थ जोन परिसर में वीरवार को 29वीं अंबाला जिला क्योरूगी एंड पूमसे बॉयज एंड गर्ल्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप हुई। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैंपियनशिप तो डीएवी पब्लिक स्कूल ने उपविजेता और रीजनल ताइक्वांडो सेंटर ने तृतीय स्थान का खिताब पाया। यह चैंपियनशिप अंबाला जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन संबद्ध हरियाणा राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित करवाई गई थी।
चैंपियनशिप में जिले के अलग-अलग स्कूलों, खेल संस्थानों और ताइक्वांडो अकादमियों से आए लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसका शुभारंभ हरियाणा राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव जसबीर सिंह गिल ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में किया था। अंबाला जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल और सचिव भवजोत सिंह गिल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पार्षद हरमिंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कवीर, अनन्या व तवनीत ने जीते स्वर्ण पदक
सब-जूनियर लड़कों के 23 किलोग्राम से कम में आरटीसी के कवीर ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक, आरटीसी के ही आयांश को रजत व आर्मी पब्लिक स्कूल के भावेश को कांस्य पदक जीता। सब-जूनियर लड़कियों के 29 किलोग्राम से कम में आरटीसी की अनन्या ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। आर्मी पब्लिक स्कूल की वैष्णवी ने रजत और डीएवी पब्लिक स्कूल की पायल व शेरलिन ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
सब-जूनियर लड़कियों 47 किलोग्राम से अधिक में आर्मी पब्लिक स्कूल की तवनीत कौर ने स्वर्ण पदक व वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम की पावनी ने रजत, जबकि आरटीसी की लावण्या और डीएवी स्कूल की हरनूर ने कांस्य पदक जीता। कैडेट लड़कों के 53 किलोग्राम से कम में तेजवीर सिंह हीरा ने स्वर्ण पदक, आरटीसी के रुद्रांश ने रजत पदक हासिल किया।