{"_id":"6ae63bf4c19e3f44620fa574","slug":"army-public-school-and-mmis-ambala-city-won-the-matches-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172078-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आर्मी पब्लिक स्कूल और एमएमआईएस अंबाला सिटी ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आर्मी पब्लिक स्कूल और एमएमआईएस अंबाला सिटी ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
छावनी के जॉन रॉबर्ट पवेलियन मैदान में दूसरी मोहिंदर सिंह मेमोरियल अंडर-14 फुटबाल मैच के शुभारंभ
जॉन रॉबर्ट पवेलियन मैदान में दूसरी मोहिंदर सिंह मेमोरियल फुटबॉल लीग में दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जॉन रॉबर्ट पवेलियन मैदान में दूसरी मोहिंदर सिंह मेमोरियल अंडर-14 (लड़के) फुटबॉल लीग के तहत रोमांचक मुकाबले हुए। इस दौरान दो मैच खेले गए, जिनमें आर्मी पब्लिक स्कूल और एमएमआईएस अंबाला सिटी ने जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित की जा रही है।
दिन का पहला मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल और जूनियर हीरोज क्लब के बीच खेला गया। आर्मी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने जूनियर हीरोज क्लब पर लगातार दबाव बनाए रखा। इस एकतरफा मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल ने जूनियर हीरोज क्लब को 5-0 के बड़े अंतर से परास्त किया।
दूसरा मैच डीएवी रिवर साइड और एमएमआईएस अंबाला सिटी के बीच हुआ। यह संघर्षपूर्ण मुकाबला काफी रोमांचक रहा। एमएमआईएस अंबाला सिटी ने डीएवी रिवर साइड को 2-0 से हराकर मैच अपने नाम किया। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन
आज तीन मैच खेले जाएंगे
मैच के दौरान जय धीमान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक डॉ. आईपी नेगी (सेवानिवृत्त निदेशक, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) भी विशेष तौर पर मौजूद थे। रविवार को पहला मुकाबला सुबह 10 बजे एनसीआर फुटबॉल अकादमी और जूनियर हीरोज क्लब के मध्य खेला जाएगा।