फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Applied for loan on online money market website, got cheated of 55 thousand

ऑनलाइन पैसा बाजार वेबसाइट पर लोन के लिए किया आवेदन, हो गई 55 हजार की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Applied for loan on online money market website, got cheated of 55 thousand
अंबाला। ऑनलाइन पैसा बाजार वेबसाइट पर लोन के लिए आवेदन करना साइंस कारोबारी को मंहगा पड़ गया। ठगों ने कारोबारी को बताया कि उसका खादी विभाग से 15 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हो चुका है। इसे लेकर ठगों द्वारा पीड़ित से कई बार एक ही अकाउंट में करीब 55 हजार रुपये डलवा लिए। इसके बाद ठगों द्वारा जब 63 हजार रुपये की और डिमांग की गई तो कारोबारी को लगा कि उसके साथ ठगी हो गई। पीड़ित ने ठगी की शिकायत एसपी अंबाला को दी। इस मामले की जांच का जिम्मा साइबर पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद महेश नगर पुलिस ने इस मामले में कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

अंबाला छावनी के महेश नगर स्थित ब्बयाल रोड निवासी नमन जैन ने बताया कि वह साइंस का कारोबारी है और 13 मार्च को उसने ऑनलाइन पैसा बाजार वेबसाइट पर लोन के लिए आवेदन किया था। इसके बाद तीन मार्च को उसे पूजा शर्मा ईजी फंड दिल्ली से फोन आया कि आपका लोन मंजूर हो चुका है आप 2150 रुपये हमारे बैंक कोटक महिंद्रा में जमा कर दे जो उसने अपने बैक भारतीय स्टेट बैंक से ट्रांसफर कर दिये।
विज्ञापन

इसके बाद 6 मार्च को निधि की कॉल आई कि कुछ पैसे और जमा करवायें इसके बाद मैंने उसी बैंक में 25000 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 5000 हजार रुपये और ट्रांसफर किए। इसके बाद मुझे भारतीय स्टेट बैंक दिल्ली से दीपक बात कर रहा हूं तुम्हारा लोन खादी विभाग से 15 लाख रुपये की सरकारी लोन स्वीकृत हो गया है, और तुम सब्सिडी राशि जमा करवा दो, मैंने फिर से उसी बैंक में 23 हजार 500 रुपये जमा करवा दिये। इसके बाद मुझे एसबीआई बैंक के नाम से विपिन का फोन आया कि 63 हजार रुपये गुरुग्राम में जमा करवा दो इसके साथ मुझे लोन स्वीकृत लेटर भी ई मेल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मैने अंबाला छावनी स्थित खादी विभाग से अपने लोन के बारे में पता किया तो खादी विभाग से पता चला कि इस नाम से कोई भी लोन स्वीकृत नहीं हुआ है तब उसे अपने साथ ठगी होने का पता चला। इसी के साथ उसने 63 हजार रुपये जमा नही कराये जिस लेकर मुझे बार बार रुपये जमा कराने को लेकर फोन आते रहे। इस मामले में थाना महेश नगर के एएसआई महेश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसी के साथ जांच में आरोपियों की लोकेशन यूपी के गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर की आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed